scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

50 की उम्र में भी शीशे जैसा चमकेगा चेहरा, रोज बस 10 मिनट कर लें Malaika Arora के बताए ये 3 फेशियल योगा

हाल ही में डिजिटल क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर अंजनी भोज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका अरोड़ा का वीडियो रिशेयर किया है। आइए एक नजर डालते हैं इसपर, साथ ही जानेंगे किस तरह ये योगासन आपकी स्किन को ग्लोइंग और लंबे समय तक जवां बनाने में मददगार हो सकते हैं।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | Updated: June 22, 2024 18:26 IST
50 की उम्र में भी शीशे जैसा चमकेगा चेहरा  रोज बस 10 मिनट कर लें malaika arora के बताए ये 3 फेशियल योगा
क्या है मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती का राज? (P.C- @malaikaaroraofficial/Instagram)
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती का हर कोई कायल है। अदाकारा को देखकर हर किसी के मन में एक ही सवाल होता है कि आखिर 50 की उम्र में भी उनके चेहरे पर ऐसा नूर कैसे बरकरार रहता है? इस आर्टिकल में हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।

क्या है मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती का राज?

दरअसल, पिछले कुछ समय पहले इस सवाल का जवाब देते हुए अदाकारा ने अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में मलाइका फेशियल योगा करती नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि कुछ बेहद आसान योगासन आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने, यहां तक की आपकी स्किन पर एंटी एजिंग प्रभाव भी डाल सकते हैं। अब, हाल ही में डिजिटल क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर अंजनी भोज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका अरोड़ा का वीडियो रिशेयर किया है। आइए एक नजर डालते हैं इसपर, साथ ही जानेंगे किस तरह ये योगासन आपकी स्किन को ग्लोइंग और लंबे समय तक जवां बनाने में मददगार हो सकते हैं।

Advertisement

यहां देखें वीडियो-

बैलून पोज

सबसे पहले बात करते हैं बैलून पोज की। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, इस पोज को करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मुंह में हवा भरकर फुला लेना हैं। इसके बाद कुछ सेकंड के लिए सांसों को रोक कर रखें। इस दौरान आप चाहें तो अपने होंठों पर उंगली रखकर मुंह में भरी हवा को छूटने से बचा सकते हैं। इसके बाद फिर धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़ दें।

बैलून पोज चेहरे की मांसपेशियों को आराम देकर रक्त परिसंचरण में मदद करता है। इसके अलावा ये ढीली स्किन को टाइट करने और झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।

फेस टैपिंग

फेस टैपिंग करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को हल्का ऊपर की ओर उठा लें। इसके बाद उंगलियों की मदद से माथे से लेकर पूरे फेस पर हल्का-हल्का टैप करें। इस तरह जल्दी-जल्दी हल्के हाथों से टैप करते हुए इसे 4-5 बार रिपीट करें।

Advertisement

फेस टैपिंग चेहरे से रिंकल्स को कम करने में मदद करता है, साथ ही इससे फेस पर नेचुरल ग्लो भी आता है।

फिश पोज

फिश पोज करने के लिए अपने गालों को अंदर की ओर खिंचते हुए लिप्स से पाउट बना लें। इस स्थिति में 20 से 25 सेकेंड तक रहें। ये तरीका भी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

ये पोज चेहरे की चर्बी को कम करने और जॉ लाइन को परफेक्ट बनाने में मदद करता है। साथ ही इस पोज से भी स्किन टाइट होती है। इस तरह इन आसान योगासन की मदद से आप लंबे समय तक स्किन को ग्लोइंग और जवां रख सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो