scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

क्या नारियल पानी, क्या बेल! इस फल के सामने सब है फेल, बस जानें इसे खाने का सही समय और तरीका

लीची फल कब खाना चाहिए: आम के अलावा गर्मियों का ये मौसम लीची का भी है। इस मौसम में ये फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद भी है तो शरीर को रिहाइड्रेट करने में मददगार भी।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | May 09, 2024 11:54 IST
क्या नारियल पानी  क्या बेल  इस फल के सामने सब है फेल  बस जानें इसे खाने का सही समय और तरीका
लीची फल कब खाना चाहिए: लीची खाने का सही समय, ज्यादातर लोग नहीं जानते। ऐसे में जानते हैं कब और कैसे करें इसका सेवन। (P.C Freepik)
Advertisement

गर्मियां आने के साथ कुछ फलों की बहार आ जाती है। जैसे आम, शहतूत, बेल, तरबूज और खरबूज। लेकिन, इन सबके अलावा गर्मियां लीची के फल का भी मौसम है। इस मौसम में आपको ये फल खूब खाने को मिल जाएगा और हर किसी को इसे खाना भी चाहिए। दरअसल, इस मौसम में शरीर को पानी के साथ विटामिन सी की भी जरूरत होती है। क्योंकि इस गर्म मौसम में स्किन से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है और लीची का विटामिन सी स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचाव में मददगार है। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने में भी लीची खाना मददगार है। तो ये थे लीची खाने के फायदे पर उससे पहले जान लेते हैं इसे खाने का सही समय (best time to eat Lychee) और तरीका।

लीची खाने का सही समय क्या है-Right time to eat litchi?

लीची खाने का सही समय है सुबह या दिन के बीच में। क्योंकि इसमें शुगर की भी अच्छी मात्रा होती है जिसे पचाने के लिए शरीर को पर्यापत समय मिल जाता है। लेकिन, शाम के समय या रात के समय (can we eat litchi at night) लीची खाने से बचें। इसलिए कि शाम के बाद शरीर के शुगर पचाने की गति में कमी आ जाती है। इससे शरीर में शुगर स्पाइक बढ़ता है। साथ ही कुछ लोगों को शाम में विटामिन सी लेने से एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

Advertisement

1 दिन में कितनी लीची खानी चाहिए-How many litchis per day

ज्यादा लीची खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए किसी को भी एक दिन में 8-10 लीची से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। American Society for Nutrition के अनुसार एक दिन में 300 ग्राम से ज्यादा लीची खाने से बचें।

लीची खाने का सही तरीका- Best way to eat litchi

लीची को खाने का सही तरीका है कि पहले इसे छील लें और फिर इससे बीज निकालकर खाएं। क्योंकि बीज के आस-पास कीड़े हो सकते हैं जो नजर नहीं आते। इसलिए पहले आराम से लीची के कीड़ों को चेक कर लें और फिर इसे खाएं। इसके अलावा आप लीची का शरबत पी सकते हैं या फिर इसकी चटनी भी खा सकते हैं। तो, इस तरह से आप इस मौसम में इस फल का आनंद ले सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो