होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

कौन हैं मैदान पर KL राहुल को लताड़ने वाले बिजनेसमैन Sanjiv Goenka? नेट वर्थ जान हिल जाएंगे, धोनी से भी कर चुके हैं 'बुरा बर्ताव'

Who is Sanjiv Goenka, LSG Owner whose video viral with KL Rahul: वायरल वीडियो में केल राहुल को डांटते दिख रहे संजीव गोयनका आखिर कौन हैं?
Written by: Naina Gupta
Updated: May 09, 2024 15:59 IST
केएल राहुल को सरेआम मैदान पर लताड़ने वाले संजीव गोयनका कौन हैं?
Advertisement

Who is Sanjiv Goenka, LSG Owner: संजीव गोयनका, कल रात (8 मई 2024) लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) की हार के साथ ही यह नाम हर जगह चर्चा में है। और इसकी वजह है Lucknow Supergiants के कप्तान केल राहुल (KL Rahul) को सरेआम मैदान पर ही गोयनका द्वारा किए गए सवाल-जवाब। सोशल मीडिया साइट X (twitter) पर एक वीडियो वायरल है जिसमें संजीव गोयनका को गुस्से में केल राहुल से बात करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस जमकर संजीव गोयनका की आलोचना कर रहे हैं और टीम इंडिया के विकेटकीपर/बैट्समैन का पक्ष लेते दिख रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) आखिर हैं कौन? चलिए आपको बताते हैं स्पोर्ट्स से खास लगाव रखने वाले संजीव गोयनका के कारोबारी करियर के बारे में…

कौन हैं संजीव गोयनका?

संजीव गोयनका RPSG (RP-Sanjiv Goenka Group) ग्रुप के चेयरमैन हैं और उनकी कंपनी में करीब 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। कंपनी दुनियाभर में कार्बन ब्लैक, पावर, आईटी, रिटेल प्रोडक्ट्स, मीडिया एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, एजुकेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर में कारोबार करती है। इसके अलावा उन्होंने IIT खड़गपुर के बोर्ड मेंबर के तौर पर भी काम किया है।

Advertisement

कौन है भारत का सबसे रईस बुजुर्ग शख्स? 93 साल की उम्र में 23 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, 60 साल की उम्र में किया ‘मैजिक’

संजीव गोयनका का नाता कोलकाता से है और उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से 1981 में बीकॉम की डिग्री हासिल की। उनकी पत्नी प्रीति इंटीरियर डिजाइनर हैं। दोनों के दो बच्चे शाश्वत और अवर्णा हैं। उनके भाई हर्ष गोयनका हैं जो खुद एक बिजनेस टायकून हैं।

Advertisement

दिल्ली के लुटियंस में है बंगला

देश के टॉप बिजनेस टायकून में गिने जाने वाले संजीव गोयनका के पास दिल्ली के सबसे महंगे लुटियंस में अपने बंगला है। राजधानी दिल्ली के सबसे महंगे घरों में इसकी गिनती होती है।

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर क्या सबसे खास? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने क्यों की जमकर तारीफ, अब आना-जाना और आसान

संजीव गोयनका के पास कोलकाता में भी एक आलीशान बंगला है। इस बंगले को उनके दादाजी बद्रीदास गोयनका ने उनके जन्म से 53 साल पहले बनाया था। यह घर साउथ कोलकाता के अलीपुर के पास एक एकड़ एरिया में बना है।

जब गौतम अडानी को दी गोयनका ने मात

साल 2021 में आईपीएल की लखनऊ फ्रेंचाइजी के अधिग्रहण के साथ ही संजीव गोयनका ने सुर्खियों में आए थे। लखनऊ की टीम को खरीदने में रुचि दिखाने वाले गौतम अडानी को उन्होंने बोली में हरा दिया था। और 7000 करोड़ रुपये के साथ जीत की बोली लगाई। जबकि अडानी की तरफ से 5100 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था।

सबसे खास बात कि संजीव गोयनका ने लखनऊ की टीम को खरीदने में जो पैसा खर्च किया वो मुकेश अंबानी द्वारा Mumbai Indians की फ्रेंचाइजी के लिए लगाए गए पैसे से 9 गुना ज्यादा था।

संजीव गोयनका नेट वर्थ (Sanjiv Goenka's net worth)

संजीव गोयनका की रुचि अलग-अलग बिजनेस में रहती है और यही वजह है कि उनकी कंपनी का बिजनेस पोर्टफोलियो काफी डायवर्स है। वह सुपरमार्केट चेन Spencer's से जुड़े हैं। इसके अलावा Too Yumm और पब्लिकेशन Open मैगजीन से भी उनका संबंध है। इन सभी वेंचर्स और कंपनियों के जरिए वह करोड़ों की कमाई करते हैं। Forbes के मुताबिक, संजीव गोयनका की नेट वर्थ 3.4 बिलियन डॉलर है। वह देश के 84वें सबसे बड़े रईस हैं। जबकि दुनिया के अमीरों की लिस्ट में वह 949वें नंबर पर हैं।

स्पोर्ट्स में गोयनका की रही रुचि

संजीव गोयनका, महाराष्ट्र की टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) के साथ IPL से जुड़े। यह टीम 2015 में शुरू हुई थी और बाद में 2017 में बंद कर दी गई।

इसके बाद उन्होंने Atletico De Kolkata और लीजेंडरी कोलकाता क्लब मोहन बागान (Mohun Bagan) के मर्जर होने पर अधिग्रहण कर लिया और फिर क्लब बना Mohun Bagan Supergiants।

जब संजीव गोयनका ने धोनी को कप्तानी से निकाला

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का मालिकाना हक संजीव गोयनका के आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप के पास था। 18 जनवरी 2016 को कोलकाता में उन्होंने टीम के नाम की घोषणा की और रघु अय्यर को CEO बनाया। टीम के कप्तान बने महेंद्र सिंह धोनी। लेकिन अगले साल ही सब कुछ अचानक बदला और टीम का नाम व कप्तान भी नए आ गए। टीम के मालिकों ने 19 फरवरी 2017 को अचानक धोनी को कप्तानी से हटा दिया। और फिर 26 मार्च 2017 को टीम का नाम बदल दिया और यह बन गई राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स।

जब साक्षी धोनी ने दिया था पति पर तंज कसने के लिए जवाब

साल 1017 में ही साक्षी धोनी ने उस समय संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका को जवाब दिया था जब उन्होंने धोनी पर निशाना साधा था। आईपीएल 2017 में धोनी शुरुआती मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसके बाद साक्षी धोनी ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

साक्षी ने इंस्टा पर जो फोटो शेयर किया था उसमें ‘कर्म का नियम’ बताते हुए उन्होंने लिखा था, 'कर्म का नियम, जब परिंदा जिंदा होता है तो वो चींटियों को खाता है, जब परिंदे की मौत हो जाती है तो चींटियां परिंदे को खाती हैं। वक्त और हालात किसी पल भी बदल सकते हैं।'

साक्षी ने अपने संदेश में आगे लिखा, 'जिंदगी में किसी को कम मत आंको, ना ही किसी का दिल दुखाओ। हो सकता है आज तुम ताकतवर हो, पर याद रखो, वक्त तुमसे भी ज्यादा ताकतवर है। एक पेड़ से लाखों माचिस की तीलियां बनाई जाती हैं लेकिन लाखों पेड़ों को जलाने के लिए माचिस की सिर्फ एक ही तीली काफी है। इसलिए अच्छे बनिए और अच्छे काम करिए।”

Advertisement
Tags :
Business Newsbusiness news in hindiIPL 2024IPL NewsKL RahulMS DhoniSanjeev Goenka
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।