scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मंगलुरु में मेडिकल छात्राओं के साथ समंदर किनारे घूम रहे थे केरल से आए लड़के, 5-6 लोगों ने पूछा नाम फिर शुरू कर दी पिटाई

तीनों मुस्लिम लड़के मेडिकल छात्राओं से मिलने केरल से आए थे।
Written by: jyotigupta | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: June 02, 2023 18:36 IST
मंगलुरु में मेडिकल छात्राओं के साथ समंदर किनारे घूम रहे थे केरल से आए लड़के  5 6 लोगों ने पूछा नाम फिर शुरू कर दी पिटाई
मंगलुरु में तीन मुस्लिम लड़कों की पिटाई। (express)
Advertisement

कर्नाटक के मंगलुरु से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सोमेश्वर बीच पर तीन मुस्लिम लड़के अपनी हिंदू फीमेल फ्रेंड्स के साथ घूम रहे थे। तभी 6 लोग उनके पास आए और उनकी पिटाई कर दी। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला नैतिक पुलिसिंग का लग रहा है।

असल में गुरुवार को लोगों के एक समूह ने मंगलुरु के सोमेश्वर बीच पर मुस्लिम लड़कों की इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि वे हिंदू महिला मित्रों के साथ थे। फिलहाल पुलिस ने शुक्रवार को चारों आरोपियों यतीश, सचिन, सुहेन, अखिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने सोमेश्वर बीच पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं।

Advertisement

घायल लड़कों को डेरलकट्टे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे मंगलुरु के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों से मिलने केरल से आए थे। पुलिस के अनुसार, केरल के रहने वाले छह दोस्त शाम करीब 7.20 बजे समुद्र के किनारे घूम रहे थे। इसी बाच उनके पास चार-पांच लोगा आ गए और उनसे पूछताछ करने लगे। जब उन्हें पता चला कि लड़के मुस्लिम हैं तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और लड़कों को आरोपियों से बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

इस मामले में मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त कुलदीप कुमार जैन ने कहा कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें काम कर रही हैं। फिलहाल धारा 146 (दंगा) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बताया कि तीनों छात्राएं अपने घर लौट गई हैं।

Advertisement

कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद पहली घटना

दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद दक्षिण कन्नड़ जिले में यह पहली घटना है। हाल ही में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि नैतिक पुलिसिंग और नफरत की राजनीति के प्रति शून्य सहिष्णुता होगी। पार्टी ने उन संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का भी वादा किया था जो कानून को अपने हाथ में लेते हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो