scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Shibu Soren Health Update: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद रांची के मेदांता में भर्ती

जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि 4 फरवरी को धनबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 51वां स्थापना दिवस समारोह से लौटने के बाद उनको कुछ कमजोरी महसूस हो रही थी।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
Updated: February 10, 2023 01:24 IST
shibu soren health update  झारखंड के पूर्व cm शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी  सीने में संक्रमण के बाद रांची के मेदांता में भर्ती
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन। (फोटो- इंडियन एक्सप्रेस फाइल)
Advertisement

Shibu Soren News: झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) की तबीयत खराब होने और सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत पर गुरुवार को उनको रांची (Ranchi) के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव (JMM General Secretary) सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने बताया, "मेरी डॉक्टर से बात हुई है और उन्होंने बताया है कि चेस्ट में संक्रमण है। न्यूमोनिया का एक पैच भी बताया है, जो की पूरी तरह से नियंत्रण में है।" वह खाना भी खा रहे हैं और लोगों से बात भी कर रहे हैं। हमें लगता है कि 2-3 दिनों में वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।

जेएमएम सुप्रीमो (JMM Supremo) शिबू सोरेन के अस्पताल में भर्ती होने के कुछ घंटे बाद उनके बेटे और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) मेदांता पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बात की और पिता का हालचाल जाना।

Advertisement

झारखंड की राजनीति में कद्दावर नेता के रूप में है पहचान

80 वर्षीय शिबू सोरेन राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस समय उनके बेटे हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं। शिबू सोरेन को झारखंड की राजनीति में कद्दावर नेता के रूप में पहचान है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी कई तरह की मेडिकल टेस्ट किए हैं। फिलहाल डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अमित की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को फिलहाल स्थिर बताया है

हाल ही में 4 फरवरी को धनबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा 51वां स्थापना दिवस समारोह था। इस दौरान देर शाम तक वह वहीं थे। कार्यक्रम से लौटने के बाद वे कुछ कमजोरी महसूस कर रहे थे। इस दौरान उनका घर में ही उनके निजी चिकित्सक इलाज कर रहे थे। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। इस पर परिवार के सदस्यों ने गुरुवार को उनको रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। वहां फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर है।

इस बीच देर रात झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने मीडिया को बताया, "शिबू सोरेन को पिछले दो दिनों से नींद नहीं आ रही थी और आज उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी। इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए यहां भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सीएम को आश्वासन दिया है कि उनके पिता सुरक्षित हैं, आराम की जरूरत है और सब कुछ नियंत्रण में है।"

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो