scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

बिहार की मानवी कैसे यश उर्फ तनवीर खान के चुंगल में फंस गई, जानिए मॉडलिंग से लेकर लव जिहाद तक की कहानी

आरोपी ने यश बनकर मानवी से दोस्ती की बाद में पता चला कि वह तनवीर खान है।
Written by: jyotigupta | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: May 31, 2023 13:04 IST
बिहार की मानवी कैसे यश उर्फ तनवीर खान के चुंगल में फंस गई  जानिए मॉडलिंग से लेकर लव जिहाद तक की कहानी
मुंबई की मॉडल के साथ लव-जिहाद (Fcebook/Singapore Models)
Advertisement

मानवी राज, हां यही नाम है उस लड़की का जो मॉडल बनकर अपने सपने को पूरा करना चाहती थी। मानवी ने अपने सपने को पूरा करने के लिए पहला कदम उठाया और बिहार छोड़कर रांची पहुंच गई। वह खुद को ग्रूम करना चाहती थी। उसने मॉडलिंग की ट्रेनिंग लेने के लिए रांची स्थित यश मॉडलिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया।

यह कपंनी मॉडल्स को ग्रूम करने के साथ कुछ असाइमेंट भी दिलवाती है। यहां उसकी मुलाकात यश नामक व्यक्ति से हुई। असल में यश ही मॉडलिंग कंपनी का मालिक है। यश को मानवी पहली नजर में पसंद आ गई। उसने खुद को यश बताया और मानवी से दोस्ती कर ली। जबकि असल में वह तनवीर खान था।

Advertisement

मानवी को जब उसकी असलियत के बारे में पता नहीं था। इधर यश के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। वह मानवी के साथ अपनी दोस्ती को आगे रिश्ते में बढ़ाना चाहता था। वह उसका धर्म बदलवाकर शादी करना चाहता था। एक दिन उसने मानवी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इसी बीच कहीं से मानवी को पता चल गया है कि वह जिसे यश समझती है असल में वह तनवीर खान है।

इसके बाद मानवी ने तनवीर से दोस्ती तोड़ दी और दूरी बनानी शुरू कर दी। तनवीर को यह बात पसंद नहीं आई। वह मानवी को ब्लैकमेल करने लगा। उसे परेशान करने लगा और शादी का दबाव बनाने लगा। असल में होली के दिन यश ने मानवी को नशे की गोलियां देकर उसकी कुछ प्राइवेट तस्वीरें ले ली थी। उसने उन तस्वीरों को मानवी के घरवालों को भेज दिया।

मानवी उससे परेशान हो गई और रांची छोड़कर अपना करियर बनाने मुंबई चली गई। तनवीर फिर भी नहीं माना औऱ उसका पीछा करते हुए मुंबई पहुंच गया। उसने फिर से मानवी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह मानवी को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। इसके बाद मानवी ने तनवीर के खिलाफ वर्सोवा थाने में मामला दर्ज करवा दिया।

Advertisement

तनवीर ने कबूल की गलती

जब मामला पुलिस थाने पहुंचा तो तनवरी ने अपनी गलती मानी औऱ मावनी से कहा कि वह FIR वापस ले ले। तनवीर खान ने कोर्ट में दिए गए एफिडेविट में कहा है कि वह मानवी का शोषण कर रहा था मगर वह उसे नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था। वह ऐसा करके मानवी पर दबाव बना रहा था ताकि दोनों साथ में रह सकें।

तनवीर ने यह स्वीकार किया था कि वह दोबारा ऐसा कुछ नहीं करेगा मगर अभी भी वह मानवी को प्रताड़ित कर रहा है। मानवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उसने पूरे मामले की जानकारी दी है। उसने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल यह मामला मुंबई से रांची ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस ने अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। मामले की जांच चल रही है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो