scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

पागल हाथी ने 15 लोगों को मार डाला, इलाके में लगाई गई धारा 144, काबू पाने के लिए यह काम करेगा प्रशासन

वन संरक्षक पी. राजेंद्र नायडु ने बताया है कि हजारीबाग में तीन, चतरा में एक, लातेहार में दो, लोहरदगा में पांच और रांची में चार लोगों की हाथी ने जान ली है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
Updated: February 23, 2023 18:58 IST
पागल हाथी ने 15 लोगों को मार डाला  इलाके में लगाई गई धारा 144  काबू पाने के लिए यह काम करेगा प्रशासन
झारखंड के अलावा बंगाल के जंगलों मे भी हाथियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। (फोटो- पीटीआई)
Advertisement

झारखंड में एक उपद्रवी हाथी ने 15 लोगों को कुचलकर मार डाला। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। हाथी के उपद्रव के चलते पांच जिलों के हजारों लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस बीच, रांची के इटकी प्रखंड में, जहां हाथी को पास के जंगलों में घूमते देखे जाने के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है, ग्रामीण बुरी तरह परेशान हैं।

पांच वर्षों में हाथी ने ली 462 लोगों की जान

रांची के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (Principal Chief Conservator Of Forest) ससिकर सामंता (Sasikar Samanta) ने हाथी को काबू में करने के लिए बेहोश करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने एक कमेटी गठित की है, जो यह पता लगा रही है कि क्या इतने लोगों की जान लेने और नुकसान पहुंचाने वाला अकेला हाथी है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय ने एक आरटीआई आवेदन के जवाब में हाल ही में कहा कि झारखंड में 2017 के बाद से पांच वर्षों में मानव-हाथी भिड़ंत में 462 लोग मारे गए हैं।

Advertisement

ग्रामीणों को सतर्क रहने के आदेश

रांची के डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) श्रीकांत वर्मा ने कहा, "हाथी गुरुवार सुबह करीब 4 बजे ब्लॉक के पुरियो इलाके में था। उसने पिछले दो दिनों में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है, हालांकि, ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।"

वन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक हाथियों के हमलों के हालिया मामलों की जांच के लिए झारखंड वन विभाग के पांच सदस्यीय पैनल ने रिपोर्ट दर्ज की है जिसमें कहा गया है कि उपद्रवी हाथी ने पिछले एक पखवाड़े में पांच जिलों में तबाही मचाने के अलावा 15 लोगों की जान ली है। रांची के वन संरक्षक (CF) पी राजेंद्र नायडू की अध्यक्षता वाले पैनल ने सिफारिश की है कि उसको जल्द पकड़ कर काबू में किया जाए।

Advertisement

पश्चिम बंगाल में परीक्षा देने जा रहे छात्र को भी मारा

उधर, पश्चिम बंगाल के महाराजघाट में दसवीं की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को हाथी के हमले में एक माध्यमिक परीक्षार्थी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान अर्जुन दास के तौर पर हुई है। वह मोटरसाइकिल पर अपने पिता के साथ जा रहा था। बाइक उसके पिता चला रहे थे। इसी दौरान बैकुंठपुर जंगल में एक हाथी अचानक अपने झुंड से अलग हो गया और उन लोगों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हाथी ने किशोर को जमीन पर पटक दिया। हाथी के वहां से जाने के बाद उसे जलपाईगुड़ी के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो