होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Fact Check: आरक्षण को लेकर बीजेपी नेता प्रमोद कृष्णम का वायरल वीडियो पुराना, दावा गलत

यह फैक्‍ट-चेक मूल रूप से फैक्ट क्रेसेंडो द्वारा क‍िया गया है। यहां इसे शक्ति कलेक्टिव के सदस्‍य के रूप में पेश क‍िया जा रहा है।
नई दिल्ली | Updated: May 09, 2024 13:20 IST
आचार्य प्रमोद कृष्णम के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (PC: X)
Advertisement

फैक्ट क्रेसेंडो: लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहते हैं कि यदि आप मेरा समर्थन करते हैं तो अपने हाथ उठाएँ। यदि आप भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और राजनीति से जातिवाद को हटाना चाहते हैं तो अगले ‘महाकुंभ’ में एक प्रस्ताव रखा जाना चाहिए जिसमें मांग की जाएगी कि भारत को जाति-आधारित आरक्षण से मुक्त किया जाना चाहिए।

वायरल वीडियो को हालिया लोकसभा चुनाव से जोड़ कर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।

Advertisement

क्या है दावा?

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- आरक्षण भी खत्म करना चाहते हैं। संविधान भी बदलना चाहते हैं। ये गहरी साजिश है, अब जुबान पर आने लगी है।

इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

Advertisement

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने वायरल वीडियो के साथ बीजेपी की तीखी आलोचना करते हुए लिखा है – संविधान बदलेंगे – यह सिर्फ़ BJP नेताओं का अपरिपक्व बयान नहीं है, यह मंसूबे और सोच नरेंद्र मोदी, RSS और BJP की है। मोदी के करीबी आचार्य प्रमोद कृष्णम तो सीधे सीधे आरक्षण ख़त्म करने की माँग कर रहे हैं, ऐसी सामन्तवादी सोच को हम क़तई कामयाब नहीं होने देंगे।

इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

जांच पड़ताल:

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो की कुछ तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें बीजीटी न्यूज (आर्काइव) के आधिकारिक फेसबुक पेज पर मिला। वीडियो 26 सितंबर 2023 को अपलोड किया गया है। इससे ये स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो का हालिया लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

फेसबुक पर अपलोड वीडियो के 2 मिनट 24 सेकंड पर, वायरल वीडियो की क्लिप को देखा जा सकता है।

वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- मंच से आचार्य की सत्ता धारी को चुनौती ब्राह्मणों को धमकाने की कोशिश मत करना बोल कभी हमारे होते थे 7 मुख्यमंत्री। निम्न में पूरे वीडियो देखें।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए हमने आगे की जांच की। आगे हमें एएनआई (आर्काइव)  की एक ताजा रिपोर्ट मिली। जिसमें वायरल वीडियो के बारे में सफाई देते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था, ”मेरा यह भाषण 1 साल पुराना है जो 24 सितंबर 2023 को दिया गया था। तब मैं कांग्रेस के साथ था और आज मैं पीएम मोदी के साथ हूं। मैं जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ हूं। कांग्रेस जो दुष्प्रचार और साजिश कर रही है, उससे उसे कोई फायदा नहीं होगा।"

आगे हमें कृष्णम के एक्स अकाउंट पर वायरल वीडियो की कुछ और तस्वीरें मिलीं। जानकारी के अनुसार आचार्य प्रमोद कृष्णम का ये बयान 24 सितंबर 2023 को हरिद्वार में ब्राह्मण महाकुंभ कार्यक्रम के दौरान का है। तब वह कांग्रेस का हिस्सा थे।

उन्हें बार-बार पार्टी विरोधी बयान देने के कारण 10 फरवरी  2024 को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स (आर्काइव) में प्रकाशित खबर के अनुसार इस साल की शुरुआत में उन्होंने अयोध्या राम मंदिर अभिषेक समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी और कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के लिए कांग्रेस की आलोचना की थी, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

हालाँकि वह अभी भी आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन अब उन्हें भाजपा समर्थक माना जाता है। निम्न में इंडिया टुडे की पूरी खबर देखें।

निष्कर्ष: तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, आचार्य प्रमोद कृष्णम का ये एक साल पुराना वीडियो है, तब वह कांग्रेस के साथ थे। वीडियो को हालिया लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी से जोड़कर भ्रम फैलाया जा रहा है।

यह फैक्‍ट-चेक मूल रूप से फैक्ट क्रेसेंडो द्वारा क‍िया गया है। यहां इसे शक्ति कलेक्टिव के सदस्‍य के रूप में पेश क‍िया जा रहा है।

Advertisement
Tags :
Acharya Pramod KrishnamBJPCongressलाइटहाउस जर्नलिज्म - Lighthouse Journalism
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।