scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Free Mobile with Internet: तीन साल इंटरनेट पैक के साथ मुफ्त में मिलेगा स्मार्टफोन, रक्षा बंधन पर महिलाओं को तोहफा देगी राजस्थान सरकार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने 2022 के बजट भाषण में कहा था कि चिरंजीवी परिवारों की महिला प्रमुखों को तीन साल के लिए फ्री इंटरनेट के साथ स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
Updated: April 28, 2023 22:22 IST
free mobile with internet  तीन साल इंटरनेट पैक के साथ मुफ्त में मिलेगा स्मार्टफोन  रक्षा बंधन पर महिलाओं को तोहफा देगी राजस्थान सरकार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (EXPRESS FILE PHOTO)
Advertisement

राजस्थान सरकार (Rajasthan government) ने रक्षा बंधन के त्योहार पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने ऐलान किया है कि राजस्थान में 40 लाख महिलाओं को तीन साल के इंटरनेट पैक के साथ मुफ्त स्मार्टफोन दिया जायेगा। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को यह बड़ी घोषणा की। बता दें कि रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार अगस्त के अंत में मनाया जाएगा।

अशोक गहलोत ने कहा, "चिरंजीवी योजना में (Chiranjeevi scheme) हमने सभी महिलाओं को मुखिया (परिवार का) बनाया है। 1.35 करोड़ महिलाएं घर की मुखिया बन गई हैं। इन महिलाओं को स्मार्टफोन के साथ तीन साल तक मुफ्त इंटरनेट मिलेगा।" हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे (Rawatsar town of Hanumangarh) में मूल्य राहत शिविर का दौरा करने के बाद अशोक गहलोत ने कहा, "हमने तय किया है कि रक्षा बंधन पर राजस्थान में महिलाओं को 40 लाख स्मार्टफोन दिए जाएंगे।"

Advertisement

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने 2022 के बजट भाषण में भी घोषणा की थी कि चिरंजीवी परिवारों की महिला प्रमुखों को तीन साल के लिए इंटरनेट एक्सेस के साथ स्मार्टफोन दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना (Mukhyamantri Digital Seva Yojana) के तहत करीब 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाने थे। हालांकि इस योजना को लागू नहीं किया जा सका क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में फोन समय पर नहीं खरीदे जा सके।

इस साल फरवरी में गहलोत सरकार ने विधानसभा में बताया कि उसने स्मार्टफोन बांटने के लिए बजट में प्रावधान किया है। सरकार के अनुसार 30 जनवरी तक कुल 1,37,82,951 परिवारों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकृत किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रति परिवार को 25 लाख रुपये तक का वार्षिक चिकित्सा कवर प्रदान किया जाता है।

Advertisement

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ हफ्तों पहले 19 नए जिले बनाने की घोषणा की थी। राज्य में पहले से 33 जिले थे लेकिन अब राजस्थान में कुल 50 जिले होंगे। पिछले कई दशक से नए जिले बनाने की मांग की जा रही थी। इसके साथ ही राजस्थान में तीन नए डिवीजन बनाने का भी ऐलान किया गया है। राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो