होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

VIDEO: कप्तानी के बाद विकेट के पीछे भी धोनी की जगह लेंगे ऋतुराज गायकवाड़! नए रोल में दिखे CSK के कप्तान

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 में पुणेरी बप्पा के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को छत्रपति संभाजी किंग्स के खिलाफ विकेटकीपिंग करते देखा गया।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | June 17, 2024 20:23 IST
ऋतुराज गायकवाड़ विकेटकीपिंग करते हुए। (स्क्रीनग्रैब)
Advertisement

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 (MPL 2024)में पुणेरी बप्पा (PB) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ नए रोल में नजर आए। छत्रपति संभाजी किंग्स (CSK)के खिलाफ मैच पुणेरी बप्पा के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ विकेटकीपिंग करते दिखे। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल है। इसमें ऋतुराज को डाइव लगाकर गेंद पकड़ते देखा जा सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में महेंद्र सिंह धोनी की जगह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)की कप्तानी करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को विकेटकीपिंग करते देख इस बात पर चर्चा तय है कि वह विकेट के पीछे भी धोनी की जगह लेंगे। हालांकि, इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आईपीएल जैसे स्तर पर विकेटकीपिंग करना आसान नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि पार्ट टाइम विकेटकीपर्स ने विकेटकीपिंग नहीं की है। अंबाती रायुडू ने बहुत समय तक मुंबई इंडियंस (MI) के लिए जिम्मेदारी संभाली।

Advertisement

ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया

ऋतुराज गायकवाड़ का विकेटकीपिंग करते वीडियो स्पोर्ट्स 18 पर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया। नीचे इसका वीडियो देख सकते हैं। महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैच की 7 पारी में 168.60 के स्ट्राइक रेट और 48.33 के औसत से 290 रन बनाए हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ की टीम की हालत खराब

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ की टीम की बार करें तो वह छह टीमों में छठे स्थान पर है। वह 8 में से केवल 2 मैच जीती है। 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। रत्नागिरी जेट्स 9 में 5 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। कोल्हापुर टस्कर्स 9 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। छत्रपति सांभाजी किंग्स 9 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। ईगल नासिक टाइटंस 9 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। रायगढ़ रॉयल्स 8 में 4 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें नंबर पर है।

Advertisement
Tags :
Cricket NewsIPL 2024MS DhoniRuturaj Gaikwad
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement