होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

भारतीय कोच बनने की चर्चाओं के बीच गौतम गंभीर का बड़ा बयान, KKR को तो…

कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल 2024 का चैंपियन बनने से गौतम गंभीर संतुष्ट नहीं हैं।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: May 29, 2024 20:24 IST
जय शाह और गौतम गंभीर। (फोटो - PTI)
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के बाद भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)को नए कोच की तलाश है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर प्रबल दावेदार हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के चैंपियन बनने के बाद उनकी दावेदारी और मजबूत हो गई है।

हालांकि, कोलकाता के आईपीएल 2024 का चैंपियन बनने से गौतम गंभीर संतुष्ट नहीं हैं। कोलकात नाइट राइडर्स की टीम 2012 और 2014 गंभीर की कप्तानी में दो बार चैंपियन बनी थी। वह अब चाहते हैं कि नाइट राइडर्स आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी और टीम बने। केकेआर ने अपना तीसरा खिताब जीता। वह अभी भी मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से दो खिताब पीछे है। दोनों ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी के नेतृत्व में 5-5 खिताब जीते हैं।

Advertisement

हम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स से 2 ट्रॉफी पीछे

गंभीर ने स्पोर्ट्सकीड़ा से कहा, " हम तीसरी बार जीते हैं, लेकिन अगर आप मुझसे पूछेंगे तो हम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स से 2 ट्रॉफी पीछे हैं। मैं आज खुश और संतुष्ट हूं, लेकिन फिर भी हमें आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनने के लिए 3 बार और जीतना होगा। हमें इसे 3 बार और जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।"

Advertisement

आईपीएल खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी और मेंटर

गौतम गंभीर, आईपीएल खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी और मेंटर हैं। लेकिन वह सिर्फ 3 ट्रॉफियों से खुश नहीं हैं और उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य 3 और ट्रॉफी जीतना है ताकि वह सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ सकें। उन्होंने कहा, "अगला लक्ष्य केकेआर को सबसे सफल आईपीएल टीम बनाना है। इससे बड़ी कोई खुशी नहीं होगी। लेकिन इसके लिए सफर अभी शुरू हुआ है।"

Advertisement
Tags :
Gautam GambhirIPL 2024Kolkata Knight RidersTeam India
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement