scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

T20 World Cup 2024: जाओ जाकर लहरा दो तिरंगा, न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले रिंकू सिंह को 'रूम पार्टनर' ने दी शुभकामनाएं

रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में बतौर रिजर्व खिलाड़ी मौका मिला है। उनके अलावा आवेश खान और शुभमन गिल भी रिजर्व खिलाड़ी हैं।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: May 27, 2024 21:24 IST
t20 world cup 2024  जाओ जाकर लहरा दो तिरंगा  न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले रिंकू सिंह को  रूम पार्टनर  ने दी शुभकामनाएं
रिंकू सिंह। (फोटो - AP)
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)समाप्त होने के बाद अब क्रिकेट जगत का ध्यान टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024)पर होगा। कप्तान रोहित शर्मा समेत भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी पहले ही न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। कुछ खिलाड़ी बाद में टीम के साथ जुड़ेंगे। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम के 15 में से एक भी खिलाड़ी फाइनल का हिस्सा नहीं। रिजर्व में शामिल रिंकू सिंह ही बस फाइनल का हिस्सा थे।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के चैंपियन बनने के बाद वह जल्द ही भारतीय टीम से जुड़ने के लिए न्यूयॉर्क रवाना होंगे। इससे पहले उनके 'रूम पार्टनर' ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह कोई और नहीं टीम इंडिया के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रिंकू के साथ फोटे शेयर की और कहा कि उनकी उन्हें बहुत याद आएगी। बता दें कि रिंकू और ध्रुव घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं।

Advertisement

जाओ जाके लहरा दो तिरंगा

ध्रुव जुरेल ने लिखा, " एक ट्रॉफी इन, एक ट्रॉफी बाकी। फ्लैटमेट तुम्हारी बहुत याद आएगी, लेकिन जाओ जाके लहरा दो तिरंगा।" बता दें कि रिंकू सिंह के लिए आईपीएल 2024 कुछ खास नहीं रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स के टॉप ऑर्डर के शानदार फॉर्म में होने के कारण उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने 14 मैच में 18.67 की औसत से 168 रन बनाए। 148.67 का उनका स्ट्राइक रेट रहा।

ध्रुव जुरेल का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन

ध्रुव जुरेल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी ने 14 मैच में 24.38 की औसत से 195 रन बनाए। 138.30 का स्ट्राइक रेट रहा। 2 अर्धशतक जड़े। नाबाद 56 उनका बेस्ट स्कोर रहा। जुरेल ने आईपीएल 2024 से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बदौलत वह सुर्खियों में आए थे। अगर ऋषभ पंत फिट न होते तो टी20 वर्ल्ड कप मेंउनके नाम पर बतौर दूसरे विकेटकीपर विचार हो सकता था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो