scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने लगाया आईपीएल करियर का दूसरा शतक, गिल का रिकॉर्ड तोड़ा, रोहित की बराबरी की

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए जोरदार पारी खेली और इस सीजन का पहला शतक लगाया।
Written by: sanjay savern | Edited By: SanjaySavern
Updated: May 07, 2024 17:35 IST
suryakumar yadav  सूर्यकुमार यादव ने लगाया आईपीएल करियर का दूसरा शतक  गिल का रिकॉर्ड तोड़ा  रोहित की बराबरी की
Suryakumar Yadav (Source- AP Photo)
Advertisement

मुंबई इंडियंस के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2024 के 55वें मैच में हैदराबाद के खिलाफ कमाल की पारी खेलते हुए शतक लगा दिया। ये इस सीजन में उनका पहला शतक रहा तो वहीं उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक साबित हुआ। इस मैच में मुंबई के तीन विकेट जल्दी ही गिर गए थे, लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने पूरी तरह से पारी को संभाल लिया तो वहीं तिलक वर्मा ने उनका पूरा साथ निभाया। दोनों ने मिलकर इस मैच में मुंबई को 7 विकेट से जीत दिला दी। सूर्यकुमार को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने लगाया शतक

इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक सिर्फ 30 गेंदों पर पूरा किया था, लेकिन इसके बाद वो और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए और अपना शतक 51 गेंदों पर छक्के लगाकर पूरा कर लिया। उन्होंने अर्धशतक के बाद सिर्फ 21 गेंदों पर 50 रन बनाकर शतक पूरा किया।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 51 गेंदों पर 6 छक्के और 12 चौकों की मदद से नाबाद 102 रन की पारी खेली जबकि तिलक वर्मा ने भी नाबाद 37 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए इस मैच में 143 रन की नाबाद शतकीय साझेदारी हुई।

इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर ना सिर्फ अपना शतक पूरा किया बल्कि टीम को जीत भी दिलाई। सूर्यकुमार यादव की ये पारी मुंबई के लिए काफी अहम रही क्योंकि इस टीम ने अपने पहले तीन विकेट सिर्फ 31 रन पर ही गंवा दिए थे।

Advertisement

इशान किशन 9 रन पर जबकि रोहित शर्मा 4 रन पर आउट हो गए थे तो वहीं नमनधीर अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। एक वक्त पर ऐसा लगा कि मुंबई कहीं मुकाबला गंवा ना दे, लेकिन सूर्यकुमार ने दिखा दिया कि वो क्यों टी20आई के नंबर एक बल्लेबाज हैं।

Advertisement

शुभमन गिल से आगे निकले सूर्यकुमार

सूर्युकमार यादव का ये टी20 में छठा शतक था और वो अब गिल से आगे निकल गए जिन्होंने बतौर भारतीय टी20 में 5 शतक लगाए थे। वहीं सूर्यकुमार ने केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ की बराबरी कर ली।

टी20 में भारतीयों द्वारा सर्वाधिक शतक

9 - विराट कोहली
8 - रोहित शर्मा
6 - केएल राहुल
6- ऋतुराज गायकवाड
6 - सूर्यकुमार यादव
5 - शुभमन गिल

रोहित की बराबरी पर पहुंचे सूर्यकुमार

सूर्यकुमार अब आईपीएल में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी पर पहुंच गए। रोहित शर्मा ने इस लीग में मुंबई के लिए 2 शतक लगाए हैं जबकि सूर्यकुमार ने उनकी बराबरी कर ली और उनके भी 2 शतक हो गए।

मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक

2 - रोहित शर्मा
2 - सूर्यकुमार यादव
1 - सनथ जयसूर्या
1 - सचिन तेंदुलकर
1 - लेंडल सिमंस
1 - कैमरन ग्रीन

मिडिल ऑर्डर बैट्समैन द्वारा सर्वाधिक टी20 शतक

5 - ग्लेन मैक्सवेल
4 - डेविड मिलर
4 - सूर्यकुमार यादव
3- दासुन शनाका

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो