scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

 IPL 2023: डेविड वॉर्नर एंड कंपनी की निगाहें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली जीत पर, लेकिन ये बन सकते हैं राह का रोड़ा

अपने पहले दो मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ बैक टू बैक हार ने दिल्ली कैपिटल्स को दबाव में ला दिया है।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: AALOK SRIVASTAVA
Updated: March 28, 2024 15:24 IST
 ipl 2023  डेविड वॉर्नर एंड कंपनी की निगाहें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली जीत पर  लेकिन ये बन सकते हैं राह का रोड़ा
IPL 2023, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्ट्रीमिंग। (सोर्स- ट्विटर/दिल्ली कैपिटल्स)
Advertisement

बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण पहले दो मैचों में हार का सामना करने वाली दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में यदि जीत का खाता खोलना है तो उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को गुवाहाटी में होने वाले मैच में बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी। पहले दो मैचों में मार्क वुड और अलजारी जोसेफ जैसे गेंदबाजों ने दिल्ली के पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे बल्लेबाजों को दहशत में डाल दिया था। इन प्रतिभाशाली बल्लेबाजों का आत्मविश्वास अभी डिगा हुआ है।

Advertisement

दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए काल बन सकते हैं अश्विन और चहल

ऐसे में उनके लिए ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ और जेसन होल्डर जैसे गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं होगा। इसके अलावा राजस्थान के पास रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे स्पिनर हैं जो बरसापारा स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों में भी विरोधी टीम को परेशानी में डाल सकते हैं। आक्रामक सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का इस मैच में खेलना संदिग्ध है, जो दिल्ली के लिए अच्छी खबर हो सकती है। जोस बटलर पिछले मैच में कैच लेते समय चोटिल हो गए थे। उनके बाएं हाथ की छोटी अंगुली में टांके लगे हैं।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के सामने सहज नहीं दिख रहे हैं पृथ्वी शॉ और सरफराज

यदि बटलर नहीं खेल पाते हैं तो जो रूट को उनके स्थान पर अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी कागजों पर मजबूत नजर आती है, लेकिन पृथ्वी शॉ और सरफराज जैसे बल्लेबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों का सामना करने में परेशानी हो रही है। बल्लेबाजों के नहीं चल पाने के कारण दिल्ली को पहले दोनों मैच गंवाने पड़े।

दिल्ली कैपिटल्स के पास बहुत ज्यादा बेहतर विकल्प नहीं

टीम का सबसे कमजोर पक्ष उसके पास अनुभवी भारतीय बल्लेबाजों का अभाव है। यदि कोचिंग स्टाफ सरफराज की जगह किसी नए बल्लेबाज को रखना भी चाहेगा तो दिल्ली के पास यश ढुल, रिपल पटेल और ललित यादव के रूप में ही विकल्प मौजूद है। इनमें से कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है जिसने 150 की स्ट्राइक रेट से लगातार रन बनाए हों।

घरेलू मैदान पर संजू सैमसन खेल सकते हैं कप्तानी पारी

जहां तक राजस्थान रॉयल्स की बात है तो सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। वह एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अपना पिछला मैच गंवाया था, लेकिन वह इस मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।

Advertisement

आईपीएल 2023: ये है राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

कब खेला जाएगा आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला?
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच 8 अप्रैल (शनिवार) को होगा।

Advertisement

कहां खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच?
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच बुधवार दोपहर भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से शुरू होगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 के मैच में टॉस दोपहर 3 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर चैनल राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में भी लाइव कॉमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो