होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

IPL 2024: पंत की जगह अक्षर पटेल संभालेंगे दिल्ली की कमान, जानें- पोंटिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली थी। आईपीएल 2024 में पंत पर बैन लगा तो उनपर भरोसा नहीं दिखाया गया।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: May 11, 2024 19:46 IST
ऋषभ पंत और अक्षर पटेल। (फोटो - PTI)
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स (DC) जब रविवार (11 मई) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ उतरेगी तो ऑलराउंडर अक्षर पटेल कप्तान की भूमिका निभाएंगे। ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के कारण एक मैच का बैन लगाया गया है। अक्षर ऐसे मैच में कप्तानी करेंगे, जो प्लेऑफ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने शनिवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पुष्टि की कि अक्षर, रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ दिल्ली का नेतृत्व करेंगे, क्योंकि पंत पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी ने 1 मैच का प्रतिबंध लगाया है। आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली थी। आईपीएल 2024 में पंत पर बैन लगा तो उनपर भरोसा नहीं दिखाया गया।

Advertisement

अक्षर पटेल कल हमारे कप्तान होंगे

पोंटिंग ने कहा, " अक्षर पटेल कल हमारे कप्तान होंगे। वह पिछले कुछ सीजन से फ्रैंचाइजी के उपकप्तान रहे हैं। बहुत अनुभवी आईपीएल के खिलाड़ी हैं। बहुत अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। बहुत समझदार खिलाड़ी हैं। खेल को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। ईमानदारी से कहूं तो वह इसे लेकर वास्तव में उत्साहित हैं।"

पंत पर प्रतिबंध को लेकर पहले से थी चर्चा

पोंटिंग ने कहा, " हमने कुछ दिन पहले इस बारे में बात करना शुरू किया था कि ऋषभ (पंत) पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। वह इस दौरान मौजूद थे। हमने आज अपने गेंदबाजों की बैठकें की हैं। वह आज रात खिलाड़ियों से मिलेंगे, सभी योजनाओं पर विचार करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि वह कल टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।"

Advertisement
Tags :
Axar Pateldc vs rcbIPL 2024Rishabh Pant
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement