scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

LSG vs MI IPL 2024 Pitch Report, Weather: जानिए 30 अप्रैल को कैसा रहेगा इकाना की पिच और लखनऊ के मौसम का मिजाज

LSG vs MI IPL 2024 Ekana Cricket Stadium Pitch Report And Weather Forecast Today Match In Hindi: आईपीएल 2024 का 48वां मैच 30 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच है। यहां इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच और लखनऊ के मौसम के मिजाज के बारे में जान सकते हैं।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: ALOK SRIVASTAVA
Updated: April 30, 2024 11:13 IST
lsg vs mi ipl 2024 pitch report  weather  जानिए 30 अप्रैल को कैसा रहेगा इकाना की पिच और लखनऊ के मौसम का मिजाज
LSG vs MI IPL 2024 Pitch Report, Weather Report: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2024 पिच रिपोर्ट, मौसम रिपोर्ट
Advertisement

LSG vs MI IPL 2024 Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium Pitch Report And Lucknow Weather Forecast Today Match: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) 30 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस (एमआई) से भिड़ेगी। एलएसजी 9 में से 5 मैच जीतकर फिलहाल अंक तालिका में 5वें नंबर पर है। उसने पिछले 5 मैच में से 2 में जीत हासिल की है।

Advertisement

IPL 2024, LSG vs MI Dream11 Prediction: राहुल-तिलक कप्तान के विकल्प, लखनऊ-मुंबई मैच की ड्रीम 11 में इन प्लेयर्स को चुनें

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने 9 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं। वह आईपीएल 2024 की अंक तालिका में नौवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस (MI) ने भी पिछले 5 मैच में से 2 में जीत दर्ज की है। 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन है। वह 30 अप्रैल 2024 को 37 साल के हो जाएंगे।

LSG vs MI Head 2 Head Records

लखनऊ और मुंबई ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ चार आईपीएल मैच खेले हैं। एलएसजी ने तीन और एमआई ने एक जीता है। एमआई के खिलाफ लखनऊ का अब तक का उच्चतम स्कोर 199 रन है। एलएसजी के खिलाफ एमआई का उच्चतम स्कोर 182 रन है।

LSG vs MI IPL 2024 Playing 11: राहुल और हार्दिक को करना होगा बेहतर प्रदर्शन, ये है लखनऊ और मुंबई की संभावित प्लेइंग 11

Advertisement

आखिरी बार ये दोनों टीमें पिछले साल एलिमिनेटर में एक-दूसरे से भिड़ी थीं। उस मैच में एमआई ने 20 ओवर में 182/8 का स्कोर किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 101 रन पर ढेर हो गई थी। आकाश मधवाल ने 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे। आकाश मधवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। हालांकि, पिछले सीजन यानी आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी।

Advertisement

Ekana Cricket Stadium Pitch Report

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच धीमी होने के कारण आमतौर पर मुकाबलों में कम स्कोर बनते हैं। स्पिन गेंदबाज यहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है गेंद टर्न लेने लगती है और पिच पर टिकने लगती है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी वाली है।

इस कारण पावरप्ले में तेज गेंदबाज को न्यूनतम सीम मूवमेंट मिलता है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अतिरिक्त फायदा होता है। नई गेंद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के बल्लेबाजों के लिए स्ट्रोकप्ले आसान होता है।

इस ट्रैक के आंकड़ों को देखते हुए टॉस जीतने वाला कप्तान आमतौर पर पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनता है और दूसरी टीम को बड़ा लक्ष्य देने की कोशिश करता है। हालांकि, इस मैदान पर खेले गए पिछले मैच में लखनऊ ने 196/5 का स्कोर खड़ा किया था और राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था।

Lucknow Weather Forecast

मौसम का पूर्वानुमान लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के लिए लगभग आदर्श स्थितियों का संकेत है। लखनऊ में 30 अप्रैल 2024 की शाम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। आसमान में कुछ बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। आर्द्रता 13 फीसदी के आसपास रहेगी। इससे दर्शकों के लिए स्टेडियम में मुकाबले का आनंद लेने के लिए आरामदायक वातावरण सुनिश्चित होता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो