scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

KL Rahul: मुंबई के खिलाफ IPL में अब सबसे ज्यादा रन केएल राहुल के नाम, टूटा शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड

केएल राहुल आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए और उन्होंने धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: SanjaySavern
May 17, 2024 22:20 IST
kl rahul  मुंबई के खिलाफ ipl में अब सबसे ज्यादा रन केएल राहुल के नाम  टूटा शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड
KL Rahul (Source- AP Photo)
Advertisement

आईपीएल 2024 के 67वें लीग मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने मुंबई के खिलाफ कप्तानी पारी खेली और निकोलस पूरन के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

Advertisement

इस मैच में केएल राहुल ने 41 गेंदों पर 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेली जबकि निकोलस पूरन ने 29 गेंदों पर 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी भी हुई। राहुल ने अपनी इस पारी के दम पर शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया और वो आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए साथ ही इस लीग में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।

Advertisement

केएल राहुल ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड

मुंबई के खिलाफ केएल राहुल ने 55 रन की पारी खेली और वो इस लीग में इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। केएल राहुल ने मुंबई के खिलाफ इस लीग में अब तक कुल 950 रन बना लिए हैं जबकि शिखर धवन ने 901 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 855 रन के साथ विराट कोहली मौजूद हैं जबकि सुरेश रैना 824 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

MI के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

950 रन - केएल राहुल
901 रन - शिखर धवन
855 रन - विराट कोहली
824 रन - सुरेश रैना
785 रन - एबी डिविलियर्स
777 रन -मनीष पांडे
768 रन - एमएस धोनी

Advertisement

मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के केएल राहुल के नाम

केएल राहुल ने इस मैच में 3 छक्के लगाए और वो अब मुंबई के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले मुंबई के खिलाफ इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर दर्ज था जिन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 37 छक्के जड़े थे।

Advertisement

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

49 - रोहित शर्मा बनाम डीसी
46 - एमएस धोनी बनाम आरसीबी
40 - रोहित शर्मा बनाम केकेआर
39 - रोहित शर्मा बनाम पीबीकेएस
38 - विराट कोहली बनाम सीएसके
38 - एणएस धोनी बनाम डीसी
38 - केएल राहुल बनाम एमआई
37 - केएल राहुल बनाम आरसीबी
37 - रोहित शर्मा बनाम आरसीबी
37 - एमएस धोनी बनाम एमआई

आईपीएल में एमआई के खिलाफ सर्वाधिक छक्के

44 - क्रिस गेल
38 - केएल राहुल
37 - एमएस धोनी
36- एबी डिविलियर्स
35-सुरेश रैना

विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक आईपीएल रन

5100 रन - एमएस धोनी
4438 रन - दिनेश कार्तिक
3086 रन - ऋषभ पंत
3011 रन - रॉबिन उथप्पा
3010 रन - केएल राहुल
2894 रन - संजू सैमसन
2824 रन - क्विंटन डी कॉक
2733 रन - रिद्धिमान साहा
2583 रन - पार्थिव पटेल
2069 रन - एडम गिलक्रिस्ट

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो