scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

IPL 2024: KKR वालों राहुल… नाम तो सुना होगा, धुरंधर फेल; चौथा मैच खेल रहे बल्लेबाज ने SRH की बचाई लाज

आईपीएल 2024 के क्वालिफायर-1 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने 35 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 157.14 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: May 21, 2024 22:36 IST
ipl 2024  kkr वालों राहुल… नाम तो सुना होगा  धुरंधर फेल  चौथा मैच खेल रहे बल्लेबाज ने srh की बचाई लाज
राहुल त्रिपाठी। (फोटो- PTI)
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के क्वालिफायर-1 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के धुरंधर बल्लेबाज फेल रहे। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चला। इसका नतीजा रहा कि टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। राहुल त्रिपाठी का बल्ला नहीं चलता तो टीम 150 के पार भी नहीं पहुंच पाती।

Advertisement

राहुल का यह इस सीजन चौथा मैच था। वह मैच की दूसरी ही गेंद पर विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए, लेकिन बिल्कुल भी दबाव में नहीं दिखे। वह अब्दुल समद के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट न होते तो शायद सनराइजर्स की टीम बड़े स्कोर तक पहुंच जाती। वह काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। राहुल की बल्लेबाजी देखकर आईपीएल 2021 का क्वालिफायर-2 की याद आ गई।

Advertisement

जब राहुल ने दिलाया कोलकाता को फाइनल का टिकट

आईपीएल 2021 का दूसरा क्वालिफायर दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था। 136 रन के टारगेट के जवाब में कोलकाता को 7 रन चाहिए थे। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान ईयोन मोर्गन आउट हुए थे। इसके बाद शाकिब अल हसन क्रीज पर राहुल त्रिपाठी का साथ देने आए थे। रविचंद्रन अश्विन के हाथों में गेंद थी। अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी की। पहली 4 गेंद पर 1 रन आया और शाकिब के अलावा सुनील नरेन आउट हो गए। कोलकाता को 2 गेंद पर 6 रन चाहिए थे। राहुल त्रिपाठी ने 5वीं गेंद पर छक्का जड़ दिया था। कोलकाता की टीम फाइनल में पहुंच गई।

राहुल ने 157.14 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए

अब जब 2024 में राहुल त्रिपाठी ने अर्धशतक जड़ा तो कोलाकाता नाइट राइडर्स भले अच्छी स्थिति में हो, लेकिन उसे राहुल की वह पारी याद होगी। उसे यह याद होगी की कम स्कोर का पीछे करते हुए कैसे उसकी हालत खराब हो गई थी। राहुल ने कोलकाता के खिलाफ 35 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 157.14 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 32 और कप्तान पैट कमिंस ने 24 गेंद पर 30 रन बनाए।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो