होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

IPL 2024: जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड हुए सुनील नरेन, KKR के ऑलराउंडर के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

सुनील नरेन के लिए आईपीएल 2024 शानदार रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स को उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 12 मैच में 38.42 के औसत और 182.94 के स्ट्राइक रेट से 461 रन बनाए हैं।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: May 12, 2024 10:05 IST
सुनील नरेन। (फोटो - IPL)
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में शनिवार (11 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के इन-फॉर्म ऑलराउंडर सुनील नरेन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ। टी20 क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उन्हें गोल्डेन डक पर आउट किया।

बारिश प्रभावित मैच में कोलकाता की पारी में जसप्रीत बुमराह दूसरा ओवर करने आए। उन्होंने लेट इनस्विंग वाली शानदार यॉर्कर गेंद की। नरेन ने गेंद को छोड़ दिया और ऑफ स्टंप उखड़ गया। यह मेंस टी20 क्रिकेट में नरेन का 44वां डक था, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 43 डक हैं।

Advertisement

आईपीएल में 16वीं बार डक हुए नरेन

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान टी20 फॉर्मेट में 42 डक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में नरेन ने 16वीं बार डक पर आउट होकर पीयूष चावला की बराबरी की। दिनेश कार्तिक, ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड हैं। तीनों 17-17 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

सुनील नरेन का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन

सुनील नरेन के लिए आईपीएल 2024 शानदार रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स को उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 12 मैच में 38.42 के औसत और 182.94 के स्ट्राइक रेट से 461 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 46 चौके और 32 चौके जड़े हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। कोलकाता-मुंबई के बीच मैच बारिश के कारण तय समय पर शुरू नहीं हुआ। 16-16 ओवर का मैच हुआ। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए।

Advertisement
Tags :
IPL 2024Jasprit BumrahMI vs KKR
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement