scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

सुनील गावस्कर समेत 7 एक्सपर्ट्स ने चुनी IPL 2024 की टीम, 1 में भी आईपीएल चैंपियन KKR के कप्तान नहीं

आईपीएल 2024 समाप्त होने के बाद लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, हरभजन सिंह, इरफान पठान और अंबाती रायुडू समेत 7 दिग्गजों ने अलग-अलग टीम ऑफ टूर्नामेंट चुनी है।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | May 28, 2024 14:41 IST
सुनील गावस्कर समेत 7 एक्सपर्ट्स ने चुनी ipl 2024 की टीम  1 में भी आईपीएल चैंपियन kkr के कप्तान नहीं
कोलकाता नाइट राइडर्स। (फोटो - PTI)
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) समाप्त होने के बाद लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, हरभजन सिंह, इरफान पठान और अंबाती रायुडू समेत 7 दिग्गजों ने अलग-अलग टीम ऑफ टूर्नामेंट चुनी है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक में भी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली है।

Advertisement

श्रेयस अय्यर ने 2024 में 14 मैच में 39 की औसत और 146.86 की स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी भी काबिले तारीफ रही। उनकी कप्तानी में कोलकाता ने पैट कमिंस जैसे दिग्गज कप्तान की अगुआई वाली सनराजर्स हैदराबाद (SRH) को एकतरफा अंदाज में हराकर खिताब जीता है। इसके बाद भी आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर ने एक्सपर्ट्स ने उन्हें नहीं चुना।

Advertisement

सुनील गावस्कर की टीम

सुनील नरेन, विराट कोहली, साई सुदर्शन, संजू सैमसन, निकोलस पूरन, हेनरिक क्लासेन, आंद्रे रसेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह।

इरफान पठान की टीम

विराट कोहली, सुनील नरेन, संजू सैमसन, रियान पराग, निकोलस पूरन, हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, शिवम दुबे।

अंबाती रायुडू की टीम

सुनील नरेन, विराट कोहली, संजू सैमसन, रियान पराग, ऋषभ पंत, हेनरिक क्लासेन, आंद्रे रसेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मथिसा पथिराना, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, महेंद्र सिंह धोनी, युजवेंद्र चहल, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा।

Advertisement

टॉम मूडी की टीम

ट्रेविस हेड, सुनील नरेन, विराट कोहली, संजू सैमसन, रियान पराग, हेनरिक क्लासेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, टी नटराजन, अर्शदीप सिंह, पैट कमिंस, निकोलस पूरन, रजत पाटीदार, हर्षल पटेल।

मैथ्यू हेडेन की टीम

सुनील नरेन, ट्रेविस हेड, विराट कोहली, संजू सैमसन, निकोलस पूरन, रियान पराग, हेनरिक क्लासेन, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, संदीप शर्मा।

हरभजन सिंह की टीम

सुनील नरेन, ट्रेविस हेड, विराट कोहली, निकोलस पूरन, शिवम दुबे, रियान पराग, हेनरिक क्लासेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, रजत पाटीदार, रविंद्र जडेजा, टी नटराजन।

केविन पीटरसन की टीम

सुनील गावस्कर, विराट कोहली, रजत पाटीदार, शिवम दुबे, हेनरिक क्लासेन, कैमरन ग्रीन, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, युजवेंद्र चहल, टी नटराजन, जसप्रीत बुमराह।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो