scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

IPL 2024: शेर का जिगर चाहिए स्ट्राइक रेट नहीं, विराट कोहली को लेकर बोला पूर्व भारतीय क्रिकेटर

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में बेहतरीन पारी खेली थी।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: April 28, 2024 22:11 IST
ipl 2024  शेर का जिगर चाहिए स्ट्राइक रेट नहीं  विराट कोहली को लेकर बोला पूर्व भारतीय क्रिकेटर
विराट कोहली। (फोटो - PTI)
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 10 मैच में 71.43 की औसत और 147.49 की स्ट्राइक रेट से 500 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मद्देनजर विराट कोहली का फॉर्म टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं। इस बीच 'रन मशीन' को स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

विराट कोहली ने गुजरात टाइंटस (GT)के खिलाफ रविवार (28 अप्रैल) को 44 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 70 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 159.09 का रहा। मैच के बाद उन्होंने अपने आलोचकों पर निशाना साधा। इस बीच उनके समर्थन में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ खड़े हुए हैं। उन्होंने गुजरात के खिलाफ कोहली की पारी की तारीफ की। साथ में 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली की पारी को याद दिलाते हुए कहा कि ऐसे मैच को फिनिश करने के लिए शेर का जिगर चाहिए स्ट्राइक रेट नहीं।

Advertisement

टी20 क्रिकेट सिर्फ स्ट्राइक रेट को लेकर नहीं

मोहम्मद कैफ ने कहा, "विराट कोहली ने एक बार फिर दिखाया कि टी20 क्रिकेट सिर्फ स्ट्राइक रेट को लेकर नहीं है। विश्व टी20 में खचाखच भरे एमसीजी में हारिस रऊफ को 6 रन मारने और मैच खत्म करने के लिए आपको स्ट्राइक रेट की नहीं बल्कि शेर का जिगर की जरूरत है। इस आईपीएल में भी कोहली उसी मोड में हैं।"

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कोहली की पारी

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में बेहतरीन पारी खेली थी। उन्होंने उस मैच में नाबाद 82 रन बनाए थे। एक समय पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में थी। भारत को 8 गेंद पर 28 रन चाहिए थे। तभी कोहली ने हारिस रउफ को 2 गेंद पर 2 छक्के जड़ दिए थे। भारत यह मैच आखिरी गेंद पर जीता था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो