scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

DC vs SRH: जैक फ्रेजर ने लगाया IPL 2024 का सबसे तेज अर्धशतक, एक साथ तोड़ा ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड

दिल्ली के बल्लेबाज जैक फ्रेजर ने इतने गेंदों पर अर्धशतक लगाया और इस सीजन का सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
Written by: sanjay savern
Updated: April 20, 2024 23:32 IST
dc vs srh  जैक फ्रेजर ने लगाया ipl 2024 का सबसे तेज अर्धशतक  एक साथ तोड़ा ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड
Jake Fraser McGurk (Source- AP Photo)
Advertisement

आईपीएल 2024 के 35वें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर बेशक हार मिली, लेकिन इस मैच में इस टीम के बल्लेबाज जैक फ्रेजर ने कमाल की बल्लेबाजी की और आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया। इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 266 रन का विशाल स्कोर बनाया और इसके जवाब में दिल्ली की टीम लड़खड़ा गई और 19.1 ओवर में 199 रन बनाकर आउट हो गई और उसे 67 रन से हार मिली।

जैक फ्रेजर ने तोड़ा हेड और अभिषेक का रिकॉर्ड

जैक ने इस मैच में 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और आईपीएल 2024 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस सीजन में इससे पहले ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 16-16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। जैक ने इस मैच में 18 गेंदों पर 7 छक्के और 5 चौकों की मदद से 65 रन की जोरदार पारी खेली।

Advertisement

आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक

15 गेंद - जेक फ्रेजर बनाम एसआरएच, दिल्ली, 2024
16 गेंद - अभिषेक शर्मा बनाम एमआई, हैदराबाद 2024
16 गेंद - ट्रेविस हेड बनाम डीसी, दिल्ली, 2024

क्रिस मौरिस से आगे निकले जैक

जैक अब दिल्ली के लिए भी आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस मौरिस के नाम पर दर्ज था जिन्होंने इस टीम के लिए 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था, लेकिन जैक ने 15 गेंदों पर ऐसा करते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

दिल्ली के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक लगाने वाले बैट्समैन

Advertisement

15 गेंद - जेक फ्रेजर बनाम एसआरएच, 2024
17 गेंद - क्रिस मॉरिस बनाम जीएल, 2016
18 गेंद - ऋषभ पंत बनाम एमआई, 2019
18 गेंद - पृथ्वी शॉ बनाम केकेआर, 2021
19 गेंद - ट्रिस्टन स्टब्स बनाम एमआई, 2024

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक

13 गेंद - यशस्वी जयसवाल बनाम केकेआर (2023)
14 गेंद - केएल राहुल बनाम डीसी (2018)
14 गेंद - पैट कमिंस बनाम एमआई (2022)
15 गेंद - यूसुफ बनाम एसआरएच (2014)
15 गेंद - नरेन बनाम आरसीबी (2017)
15 गेंद - पूरन बनाम आरसीबी (2023)
15 गेंद - जैक फ्रेजर बनाम एसआरएच (2024)

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो