scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

आईपीएल 2024 में लगे 1260 छक्के, RCB रही दूसरे नंबर पर; जानिए किस टीम की तरफ से जड़े गए सबसे ज्यादा सिक्स

आईपीएल 2024 में आरसीबी की टीम छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर रही। पहले नंबर पर उप-विजेता टीम रही।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: SanjaySavern
Updated: May 27, 2024 20:38 IST
आईपीएल 2024 में लगे 1260 छक्के  rcb रही दूसरे नंबर पर  जानिए किस टीम की तरफ से जड़े गए सबसे ज्यादा सिक्स
RCB team (Source- AP Photo)
Advertisement

आईपीएल 2024 का समापन 26 मई को केकेआऱ और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के साथ खत्म हो गया। इस सीजन में जमकर चौके और छक्कों की बारिश हुई। आईपीएल 2024 में कुल 1260 छक्के लगाए जबकि सभी टीमों को मिलाकर कुल 2174 चौके जड़े गए। इस सीजन में सभी टीमों को मिलाकर कुल 14 शतक जड़े गए जबकि बल्लेबाजों ने कुल 128 अर्धशतक लगाए। इस सीजन में कुल 1260 छक्के लगे, लेकिन क्या आपको पता है कि किस टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगे।

Advertisement

SRH की तरफ से इस सीजन में लगे सबसे ज्यादा सिक्स, RCB रही दूसरे नंबर पर

आईपीएल 2024 में कुल 1260 छक्के बल्लेबाजों ने जड़े, लेकिन इस सीजन में उप-विजेता रही टीम हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाए गए। वहीं दूसरी तरफ इस सीजन में जिस टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगे उसमें आरसीबी दूसरे नंबर पर रही। हैदराबाद की तरफ से इस सीजन में कुल 178 छक्के लगे और ये एक रिकॉर्ड बन गया। इससे पहले आईपीएल के किसी भी सीजन में किसी भी टीम ने इतने छक्के नहीं लगाए थे। वहीं इस सीजन में केकेआर की तरफ से कुल 165 सिक्स लगे और वो इस मामले में दूसरे नंबर पर रही। इस लिस्ट में 141 छक्कों के साथ केकेआर तीसरे नंबर पर रही।

Advertisement

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें

178 - SRH (2024)
165 - RCB (2024)
145 - CSK (2018)
143 - KKR (2019)
142 - RCB (2016)
141 - KKR (2024)
140 - MI (2023)
137 - MI (2020)
137 - RR (2022)
135 - DC (2024)

सबसे ज्यादा छक्कों का भी बना रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 में छ्क्कों का भी रिकॉर्ड बना क्योंकि इस सीजन में पिछले सभी सीजन के मुकाबले सबसे ज्यादा 1260 सिक्स जड़े गए। आईपीएल के पिछले सीजन यानी साल 2023 में कुल 1124 छक्के लगे थे जबकि 2022 में 1062 छक्के लगे थे। आईपीएल 2018 में बल्लेबाजों ने कुल 872 छक्के लगाए थे तो वहीं 2019 में 784 छक्के लगे थे। आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे और उन्होंने कुल 42 छक्के लगाए जबकि क्लासेन और विराट कोहली ने 38-38 छक्के लगाए।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो