scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

श्रीलंका की जेल से छूटेंगे 43 पाकिस्तानी कैदी, दोनों देशों के बीच हुआ समझौता

पाकिस्तान का गृह मंत्रालय 43 पाकिस्तानी कैदियों को वापस लाने के लिए पिछले महीने से श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा था।
Written by: न्यूज डेस्क
May 25, 2024 18:20 IST
श्रीलंका की जेल से छूटेंगे 43 पाकिस्तानी कैदी  दोनों देशों के बीच हुआ समझौता
प्रतीकात्मक तस्वीर। (इमेज- फाइल फोटो)
Advertisement

Sri Lanka To Release 43 Pakistani: श्रीलंका की सरकार ने जेल में बंद 43 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करेगी ताकि वह अपने देश लौट सके। एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की स्वदेश वापसी को लेकर दोनों देशों के बीच हुए समझौते का ही यह नतीजा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शुक्रवार को श्रीलंका के राजदूत एडमिरल रवींद्र चंद्र श्रीविजय गुणरत्ने के साथ बैठक की थी। इस मीटिंग के बाद ही दोनों देशों की जेलों में बंद कैदियों की स्वदेश वापसी पर सहमति जताई गई। इतना ही नहीं बल्कि दोनों के बीच में द्विपक्षीय संबंधों के विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Advertisement

पिछले कई महीनों से चल रही थी बात

पाकिस्तान का गृह मंत्रालय 43 पाकिस्तानी कैदियों को वापस लाने के लिए पिछले महीने से श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा था। इसके बाद नकवी ने ऐलान किया कि पाकिस्तानी कैदियों की वापसी की व्यवस्था को कुछ ही दिन के अंदर आखिरी रूप दिया जाएगा। मंत्री ने कैदियों की स्वदेश लौटने में समर्थन के लिए श्रीलंकाई राजदूत का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि, हाल ही में एक कोर्ट ने भारी मात्रा में ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए दस पाकिस्तानी नागरिकों को 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया था कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था और कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया। इसके बाद सभी को 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई।

ईरान के साथ भी किया समझौता

4 अप्रैल को पाकिस्तान और ईरान ने भी एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों को रिहा करने के लिए आपसी सहमति बनाई थी। ईरानी जेलों में 160 पाकिस्तानी बंदी थे, जबकि पाकिस्तान की हिरासत में 60 ईरानी कैदी थे। विदेश मंत्रालय ने 21 फरवरी को बताया कि इस समय 23,000 पाकिस्तानी विदेशी जेलों में बंद हैं। इनमें 15000 से ज्यादा क्रिमिनल शामिल हैं। इस बीच, 1 जनवरी को पाकिस्तान ने भारतीय राजदूत को अपनी जेल में बंद 231 भारतीय कैदियों की लिस्ट सौंपी। इनमें से 184 मछुआरे और 47 लोग शामिल थे। भारत सरकार ने अपनी हिरासत में बंद 418 पाकिस्तानी कैदियों की लिस्ट भी शेयर की।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो