scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

रूस का एसयू-34 बमवर्षक विमान क्रैश, तकनीकी खराबी या कुछ और है कारण?

विमान एक सुनसान इलाके में जाकर गिरा है और किसी को भी बचाया नहीं जा सका है। हालांकि अभी ये नहीं पता चल सका है कि विमान में कितने लोग सवार थे।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: June 11, 2024 12:09 IST
रूस का एसयू 34 बमवर्षक विमान क्रैश  तकनीकी खराबी या कुछ और है कारण
सुखोई एसयू-34 (Photo by Reuters)
Advertisement

रूस का एसयू-34 बमवर्षक विमान रेगुलर ट्रेनिंग के दौरान काकेशस पर्वतों में दुर्घटना का शिकार हो गया है। रूसी मीडिया के हवाले से रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। माना जा रहा है कि यह दुर्घटना तकनीकी खराबी के रहते हुई होगी। विमान में सवार चालक दल के सभी सदस्य मारे गए हैं। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के दौरान इस खबर के कुछ और भी पहलू हो सकते हैं, फिलहाल इस तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है।

Advertisement

रूसी मीडिया ने क्या जानकारी दी है? 

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी RIA ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि उत्तरी ओसेशिया-अलानिया के पहाड़ी क्षेत्र में रूसी एयरोस्पेस बलों का एक Su-34 विमान एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान एक सुनसान इलाके में जाकर गिरा है और किसी को भी बचाया नहीं जा सका है। हालांकि अभी ये नहीं पता चल सका है कि विमान में कितने लोग सवार थे। हादसे की जांच जारी है।

Advertisement

एक दिन पहले उल्लंघन का मामला आया था सामने

एक दिन पहले ही फिनलैंड के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था  कि सोमवार को एक रूसी सैन्य विमान ने फिनलैंड की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है, जो नॉर्डिक की बॉर्डर के अंदर लगभग 2.5 किमीतक उड़ रहा था।

मंत्रालय ने कहा कि फिनलैंड की पूर्वी खाड़ी में यह उल्लंघन करीब दो मिनट तक चला। फिनलैंड के रक्षा मंत्री एंट्टी हक्कानेन ने कहा कि हम इस उल्लंघन को गंभीरता से लेते हैं और इसकी जांच तुरंत शुरू कर दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि रूसी विमानों द्वारा पिछली बा क्षेत्रीय उल्लंघन अगस्त 2022 में हुआ था, जब दो लड़ाकू जेट फिनलैंड की खाड़ी में फिनिश हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो