scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

कई पहले से बीमार, कुछ ने बिना आराम किए किया लंबा सफर… हज यात्रा पर गए 1301 लोगों की अब तक मौत

मृतकों में कई बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति भी शामिल थे। सभी मृतकों के परिवारों की अब पहचान कर ली गई है और मरने वालों में भारतीय यात्री भी शामिल हैं।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: June 24, 2024 09:37 IST
कई पहले से बीमार  कुछ ने बिना आराम किए किया लंबा सफर… हज यात्रा पर गए 1301 लोगों की अब तक मौत
गर्मी से बचाव करते हज यात्री (Photo : Reuters)
Advertisement

दुनियाभर से इस्लाम धर्म में आस्था रखने वाले लाखों लोग हज के लिए सऊदी अरब के मक्का शहर पहुंचे हैं। इस दौरान सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि अबतक 1,301 लोगों की मौत हो चुकी है। इन मौतों का एक अहम कारण तेज गर्मी भी है।

Advertisement

सऊदी सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि स्वास्थ्य से जुड़े कई मामलों का यहां सामना किया गया है और 1,301 लोगों की मौत हो गई है। बयान में कहा गया है कि मरने वालों में से 83 प्रतिशत लोग हज करने के लिए अनधिकृत थे और बिना किसी आराम के धूप में लंबी दूरी तक पैदल चल रहे थे। मृतकों में कई बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति भी शामिल थे। सभी मृतकों के परिवारों की अब पहचान कर ली गई है और मरने वालों में भारतीय यात्री भी शामिल हैं।

Advertisement

98 भारतीय यात्रियों की मौत

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि मक्का में सालाना तीर्थयात्रा हज के दौरान 98 भारतीयों की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पिछले साल हज की पूरी अवधि में भारत के कुल 187 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा, ‘इस साल 1,75,000 भारतीय तीर्थयात्री हज के लिए मक्का गए हैं।

हज की अवधि 9 मई से 22 जुलाई तक है। इस साल अब तक 98 लोगों की मौत हो जाने की सूचना है।’ विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि मक्का में सालाना तीर्थयात्रा हज के दौरान 98 भारतीयों की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पिछले साल हज की पूरी अवधि में भारत के कुल 187 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा, ‘इस साल 1,75,000 भारतीय तीर्थयात्री हज के लिए मक्का गए हैं। हज की अवधि 9 मई से 22 जुलाई तक है। इस साल अब तक 98 लोगों की मौत हो जाने की सूचना है।’

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो