scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

क्या अपने बॉडीगार्ड को उत्तराधिकारी बनाएंगे व्लादिमीर पुतिन? कौन हैं एलेक्सी ड्यूमिन जिनके नाम को लेकर हो रही चर्चा

क्रेमलिन के पूर्व सलाहकार और पुतिन के समर्थक माने जाने वाले सर्गेई मार्कोव ने इस मामले पर कहा कि ड्यूमिन की एडवाइजरी स्टेट काउंसिल के सचिव पद पर नियुक्ति ने 'एलिट क्लास' के बीच हंगामा मचा दिया है। 
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: May 30, 2024 12:29 IST
क्या अपने बॉडीगार्ड को उत्तराधिकारी बनाएंगे व्लादिमीर पुतिन  कौन हैं एलेक्सी ड्यूमिन जिनके नाम को लेकर हो रही चर्चा
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बॉडीगार्ड एलेक्सी ड्यूमिन (AP photo)
Advertisement

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने बॉडीगार्ड एलेक्सी ड्यूमिन को एडवाइजरी स्टेट काउंसिल का सचिव बना दिया है। यह मुद्दा अब काफी चर्चा में आ गया है, अटकलें हैं कि पुतिन का यह कदम ड्यूमिन के कद को काफी बढ़ा रहा है और यह ड्यूमिन के रूस के राष्ट्रपति बनने की ओर बढ़ते कदम हैं।

Advertisement

पुतिन मार्च के महीने में छह साल के लिए एक बार फिरसे रूस के राष्ट्रपति बरकरार रखे गए थे। तब उन्होंने एलेक्सी ड्यूमिन को डिफेंस इंडस्ट्री की देखरेख के लिए सहायक बना दिया था और ड्यूमिन तब मास्को आ गये थे।  यह एक संकेत था कि ड्यूमिन को लेकर पुतिन का प्लान कुछ बड़ा है।

Advertisement

एलेक्सी ड्यूमिन  को एडवाइजरी स्टेट काउंसिल का सचिव बनाए जाने की जानकारी बुधवार को क्रेमलिन (रूस सरकार की आधिकारिक बिल्डिंग) की वेबसाइट पर जारी की गई थी। हालांकि इसमें उनकी नई भूमिका के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई थी।

पुतिन के इस फैसले का क्या मतलब है? 

क्रेमलिन के पूर्व सलाहकार और पुतिन के समर्थक माने जाने वाले सर्गेई मार्कोव ने इस मामले पर कहा कि ड्यूमिन की एडवाइजरी स्टेट काउंसिल के सचिव पद पर नियुक्ति ने 'एलिट क्लास' के बीच हंगामा मचा दिया है।

सर्गेई मार्कोव ने आगे कहा कि इसे इस बात की पुष्टि के तौर पर देखा जाना चाहिए कि ड्यूमिन रूस के आने वाले राष्ट्रपति हैं और वही पुतिन की पसंद भी हैं।

Advertisement

एलेक्सी ड्यूमिन के बारे में

एलेक्सी ड्यूमिन 1972 में पश्चिमी रूस के कुर्स्क में पैदा हुए थे। पिछले कई सालों में ड्यूमिन को कई सरकारी टेलीविज़न कार्यक्रमों में देखा गया। हालांकि अभी भी आम लोगों में उनकी पहचान बहुत ज़्यादा नहीं है लेकिन राजनीतिक हलकों, सेना और खुफिया एजेंसियों में वे अच्छी तरह से जाने जाते हैं।

Advertisement

वह रूस के कई सरकारी अवार्डों से भी सम्मानित हो चुके हैं। ड्यूमिन ने 1995 एक बोडीगार्ड के तौर पर अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। फिर वह रूस की संघीय गार्ड सेवा में शामिल हुए, जो क्रेमलिन के एलिट क्लास की सुरक्षा करती है। वह पुतिन के पहले और दूसरे कार्यकाल के दौरान उनके निजी बोडीगार्ड थे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो