होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

इजरायल की 42000 महिलाओं ने मांगा गन परमिट, आखिर क्यों पड़ रही बंदूक की जरूरत?

इजरायल के सिक्योरिटी मंत्रालय के मुताबिक हमास हमले के बाद से ही महिलाएं ज्यादा से ज्यादा हथियार खरीदने पर जोर दे रही हैं।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Sudhanshu Maheshwari
नई दिल्ली | June 22, 2024 18:25 IST
इजरायल की महिलाओं को चाहिए बंदूक
Advertisement

इजरायल और हमास के बीच में पिछले कई महीनों से युद्ध जारी है। जो जंग पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई थी, वो अभी भी जारी है और विस्फोटक रूप ले चुक है। इस बीच इजरायल की महिलाओं में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यह बदलाव हथियारों को लेकर उनकी बढ़ी रुचि के रूप में सामने आया है। हैरानी की बात है कि इजरायल में इस समय 42 हजार महिलाओं ने गन परमिट की मांग कर दी है।

महिलाएं क्यों खरीद रहीं बंदूक?

इजरायल के सिक्योरिटी मंत्रालय के मुताबिक हमास हमले के बाद से ही महिलाएं ज्यादा से ज्यादा हथियार खरीदने पर जोर दे रही हैं। आंकड़ा बताता है कि 42 हजार महिलाओं ने गन परमिट मांगा है, वहां भी 18000 आवेदन को तो स्वीकार कर लिया गया है। माना जा रहा है कि इजरायल में जब से राइट विंग वाली नेतन्याहू की सरकार आई है, गन को लेकर नियम कुछ लचीले कर दिए गए हैं और उस वजह से ही अब महिलाएं भी आगे बढ़कर बंदूकें खरीदने का काम कर रही हैं।

Advertisement

वर्तमान में 15 हजार से ज्यादा महिलाओं के पास बंदूक है, वहां भी 10 हजार महिलाएं तो ट्रेनिंग भी ले रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अपनी सुरक्षा के लिए इजरायल की महिलाएं अब ज्यादा चिंतित हैं। हमाल के हमले के बाद से अपनी परिवार की रक्षा करना इन महिलाओं की पहली प्राथमिकता बन चुका है। इसी वजह से बंदूक को सुरक्षा का सहारा बनाया जा रहा है। यह अलग बात है कि हर कोई इस गन कल्चर को ज्यादा पसंद नहीं कर रहा है, समाज में एक अलग बहस भी छिड़ती दिख रही है।

Advertisement

युद्ध की शुरुआत कैसे हुई?

इस युद्ध की बात करें तो सात अक्टूबर को सबसे पहले हमास ने इजरायल के आम नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था। कई लोगों का तो अपरहण भी किया गया था, इसमें सेना के जवान भी शामिल रहे। उस हमले के बाद ही इजरायल ने बदले की कसम खाई और देखते ही देखते एक भीषण युद्ध की शुरुआत हो गई। अभी इस युद्ध दोनों तरफ से काफी नुकसान हो चुका है, हजारों लोगों की मौत हुई है और स्थिति हर बीतते दिन के साथ और ज्यादा बिगड़ रही है।

"

Advertisement
Tags :
Israel and Palestine
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement