scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

इस साल हज यात्रा के दौरान 98 भारतीयों की हुई मौत, मक्का में 51.8 डिग्री तक पहुंचा तापमान

जारी बयान में भारत से हज यात्रियों की मृत्यु पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस साल अब तक 175,000 भारतीय तीर्थयात्री हज पर जा चुके हैं, हज में 98 भारतीय तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Sudhanshu Maheshwari
नई दिल्ली | Updated: June 21, 2024 19:18 IST
इस साल हज यात्रा के दौरान 98 भारतीयों की हुई मौत  मक्का में 51 8 डिग्री तक पहुंचा तापमान
हज में हो रही भारतीय लोगों की मौत (रॉयटर्स)
Advertisement

हज यात्रा के दौरान इस साल कई लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ती गर्मी इसका एक बड़ा कारण है, इसके ऊपर कुछ दूसरे फैक्टर्स की वजह से भी मृतकों का आंकड़ा इस बार ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। अब भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि 98 भारतीयों की भी इस साल हज यात्रा के दौरान मौत हो गई है। इसमें कुछ मौतें दुर्घटना की वजह से हुई हैं, कुछ प्राकृतिक कारणों की वजह से तो कुछ लोग पहले से ही बीमार चल रहे थे।

Advertisement

हज में हुई मौतों पर क्या बोली सरकार?

जारी बयान में भारत से हज यात्रियों की मृत्यु पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस साल अब तक 175,000 भारतीय तीर्थयात्री हज पर जा चुके हैं, हज में 98 भारतीय तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई है। वैसे विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि हज मिशन की तरफ से भारतीय लोगों के लिए यात्रा के दौरान सारी सुविधा की गई हैं, उन्हें कोई परेशानी ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है।

Advertisement

900 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

जानकारी के लिए बता दें कि हर साल हज यात्रा इसी तरह से आयोजित की जाती है, पूरी दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु मक्का आते हैं। लेकिन इस बार भीषण गर्मी की वजह से स्थिति ज्यादा विकराल देखने को मिल रही हैं, अभी तक अकेले 900 लोगों की मौत यात्रा के दौरान हो चुकी है। मक्का की मस्जिद-ए-हरममें तापमान 51.8 डिग्री तक दर्ज किया गया है जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। कई दूसरे मुल्क तो सिर्फ बढ़ती गर्मी को ही हज यात्रा के दौरान लोगों की हो रही मौत के लिए जिम्मेदार मान रहे हैं।

20 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे सऊदी

वैसे सऊदी अरब में इस समय भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इस गर्मी के बीच भी दुनिया भर से करीब 18 लाख से ज्यादा हज यात्री हज के लिए मक्का पहुंचे हैं। सऊदी के अधिकारियों ने संभावना जताई थी कि इस साल यह संख्या 20 लाख से पार पहुंच जाएगी। कोरोना महामारी की वजह से तीन साल तक इस यात्रा पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसके बाद अब बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

Advertisement

पिछले साल 18 लाख से ज्यादा लोगों ने हज की यात्रा की थी। वहीं, साल 2019 में सबसे ज्यादा 24 लाख लोग हज की यात्रा के लिए आए थे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो