scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में दिखेगी अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की झलक, यह संगठन कर रहा बड़ी तैयारी

राम मंदिर की प्रतिकृति 18 फीट लंबी, नौ फीट चौड़ी और आठ फीट ऊंची होगी। यह पहली बार होगा जब अमेरिका में राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की जाएगी।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: July 03, 2024 12:56 IST
न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में दिखेगी अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की झलक  यह संगठन कर रहा बड़ी तैयारी
न्यूयॉर्क में हर साल इंडिया डे परेड को देखने के लिए करीब डेढ़ लाख लोग पहुंचते हैं। (Photo: AP/File)
Advertisement

अयोध्या में भगवान रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के बाद भव्य राम मंदिर में हजारों लोग नियमित रूप से दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। विदेशों में रह रहे भारतीयों में भी रामलला के दर्शन की भारी उत्सुकता है। इसको लेकर अमेरिका के न्यूयॉर्क में विश्व हिंदू परिषद ने इस बार 18 अगस्त को वार्षिक इंडिया डे परेड में राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित करने का ऐलान किया है। इस परेड को देखने के लिए न्यूयॉर्क और उसके आसपास से हजारों भारतीय अमेरिकी वहां पहुंचते हैं। भारत के बाहर भारत के स्वतंत्रता दिवस का यह सबसे बड़ा उत्सव है। इसमें करीब डेढ़ लाख लोग पहुंचते हैं।

Advertisement

हाल ही में निकाली गई राम मंदिर रथ यात्रा 48 राज्यों के 851 मंदिरों को कवर की थी

इस परेड का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) करता है। इस दौरान न्यूयॉर्क की सड़कों पर विभिन्न भारतीय अमेरिकी समुदायों और संस्कृतियों की विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाली कई झांकियां दिखाई जाती हैं। यह परेड हर साल मिडटाउन न्यूयॉर्क में ‘ईस्ट 38 स्ट्रीट’ से ‘ईस्ट 27 स्ट्रीट’ तक निकाली जाती है। विश्व हिंदू परिषद अमेरिका ने हाल ही में राम मंदिर रथ यात्रा का आयोजन किया था, जिसने 60 दिन में 48 राज्यों के 851 मंदिरों को कवर किया था।

Advertisement

अमेरिका विश्व हिंदू परिषद (VHPA) के महासचिव अमिताभ मित्तल के मुताबिक परेड में भी भगवान राम के भव्य मंदिर की प्रतिकृति निकाली जाएगी। यह 18 फीट लंबी, नौ फीट चौड़ी और आठ फीट ऊंची होगी। यह पहली बार होगा जब अमेरिका में राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की जाएगी।

अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे शहर का व्यापक विकास किया जा रहा है। अयोध्या में अत्याधुनिक हवाई अड्डा बनकर तैयार हो चुका है और आवागमन भी शुरू हो चुका है। अयोध्या रेलवे स्टेशन को भी काफी भव्य बनाया गया है। इसको लेकर विदेशों में काफी चर्चा है।

Advertisement

इस बीच हाल ही में पहली बारिश में ही अयोध्या के राम मंदिर की ओर जाने वाली सड़क के टूटने और धंसने को लेकर व्यवस्था पर सवाल भी उठाया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर कड़ा एक्शन लिया है और लापरवाही पर कई अफसरों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो