होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

गोद लिए बेटे के साथ बिस्तर साझा करती हुए पकड़ी गई महिला नेता, पति को लग गई थी भनक

अफेयर की जानकारी महिला नेता के पति को सबसे पहले लगी जब उसने उन दोनों को एक कमरे में जा पकड़ा। पति को पहले से दोनों के बीच अफेयर की भनक लग चुकी थी।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 02, 2024 16:20 IST
प्रतिकात्म्क तस्वीर (Freepik)
Advertisement

थाईलैंड में एक महिला नेता चर्चा का विषय बनी हुई है। वजह महिला का अपने ही गोद लिए बेटे के साथ प्रेम संबंध बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 45 साल की प्रापापोर्न चोइवाडकोह (Prapaporn Choeiwadkoh) का अपने 24 साल के गोद लिए साधु बेटे फ्रा महा के साथ संबंध उजागर हुआ है। उन दोनों के बीच चल रहे अफेयर की जानकारी महिला नेता के पति को सबसे पहले लगी जब उसने उन दोनों को एक कमरे में जा पकड़ा। पति को पहले से दोनों के बीच अफेयर की भनक लग चुकी थी।

जानकारी यह सामने आई कि दोनों पति-पत्नी ने बेटे फ्रा महा को दो साल पहले ही गोद लिया था। इस खबर के सामने आने के बाद थाइलेंड में सोशल मीडिया लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

प्रापापोर्न चोइवाडकोह (Prapaporn Choeiwadkoh) थाईलैंड के सुखोथाई प्रांत की लोकप्रिय राज नेता मानी जाती हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) के मुताबिक उन्हें अपने गोद लिए बेटे के साथ बिस्तर पर पकड़ा गया था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत चौंकाने वाली खबर है, अमीरों की दुनिया ऐसी ही होती है।"

एक और यूजर ने लिखा--"यह कितनी गड़बड़ है। यह गोद लेने के बजाय एक लड़के-खिलौना रखने जैसा लगता है। ऐसा तो नाटकों में भी नहीं होता है।"

Advertisement

जब रंगे हाथ पकड़ा तो क्या हुआ?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पति अपने घर में घुसता है और अपनी पत्नी को गोद लिए बेटे के साथ बिस्तर पर पकड़ लेता है। वह उन दोनों से पूछता है "क्या आप दोनों खुश हैं?" जबकि पत्नी ने अपना बचाव करते हुए दावा किया कि वह ऐसा कुछ नहीं कर रहे थे। महिला नेता वर्तमान में एक स्थानीय चैंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और पिछले साल मार्च से डेमोक्रेट पार्टी की सदस्य हैं।

Advertisement
Tags :
AffairRelationshipThailand
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement