scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

पहले लोगों को बंधक बनाया फिर खुद बाहर आकर कर दिया सरेंडर, नीदरलैंड के कैफे में फिल्मी घटना

शनिवार की सुबह एडे शहर के कैफे पेटीकोट (Cafe Petticoat) में कर्मचारियों सहित कई लोगों को बंधक बना लिया गया था।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: March 30, 2024 19:04 IST
पहले लोगों को बंधक बनाया फिर खुद बाहर आकर कर दिया सरेंडर  नीदरलैंड के कैफे में फिल्मी घटना
नीदरलैंड के एडे शहर में हुए मामला (Photo : Reuters)
Advertisement

नीदरलैंड के एडे शहर के एक कैफे में कई लोगों को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया था। अब एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद यह फिल्मी सीन की तरह दिख रहा केस खत्म हो गया है। बंधक बनाए गए लोगों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बिल्डिंग को घेर लिया था और सोशल मीडिया समेत हर जगह चर्चा होने लगी थी।

Advertisement

अब जानकारी आ रही है कि की बेलक्लावा मुखौटा पहने एक शख्स बिल्डिंग से बाहर निकला और उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने इस मामले में ज़्यादा जानकारी साझा नहीं करते हुए कहा कि आखिरी बंधक को अभी रिहा किया गया है और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

रॉयटर ने जानकारी साझा की है कि बिल्डिंग से एक शख्स बाहर आया और घुटनों के बल बैठ गया। उसने सरेंडर कर दिया। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है। पुलिस ने शहर में मौजूद इमारत के आसपास तैनाती कर दी थी। इलाके की सड़कों को खाली करा लिया गया था और एम्स्टर्डम से लगभग 80 किमी (50 मील) दूर शहर की ओर जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी थीं।

शनिवार की सुबह एडे शहर के कैफे पेटीकोट में कर्मचारियों सहित कई लोगों को बंधक बना लिया गया था। मकसद स्पष्ट नहीं था लेकिन पुलिस ने कहा था कि आतंकवादी मकसद का कोई संकेत नहीं है। रिपोर्ट यह भी किया गया है कि बंधक बनने वाले शख्स के पास हथियार भी मौजूद थे।

Advertisement

पुलिस ने कहा था कि लोगों को बंधक बनाए जाने का मकसद स्पष्ट नहीं हुआ है और बंधक बनाने वाला शख्स कौन है यह भी जांच के बाद साझा किया जाएगा। नीदरलैंड में आतंकवादी हमलों और साजिशों के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन फ्रांस या ब्रिटेन जैसे अन्य यूरोपीय देशों के पैमाने पर नहीं।2019 में, यूट्रेक्ट शहर में एक ट्राम पर गोलीबारी से देश स्तब्ध रह गया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो