scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

बैंकॉक के मॉल में अचानक होने लगी फायरिंग, 3 की मौत 6 घायल, 14 साल का बंदूकधारी गिरफ्तार

बैंकॉक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक मॉल में अचानक गोलीबारी होने लगी। इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: October 03, 2023 18:35 IST
बैंकॉक के मॉल में अचानक होने लगी फायरिंग  3 की मौत 6 घायल  14 साल का बंदूकधारी गिरफ्तार
बैंकॉक के मॉल फायरिंग। (Reuters)
Advertisement

थाईलैंड के बैंकॉक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक मॉल में अचानक गोलीबारी होने लगी। इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं 6 अन्य लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने फेसबुक पर कहा कि गोलीबारी के आरोप में 14 साल के बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सियाम पैरागॉन मॉल में हुई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

सियाम पैरागॉन मॉल में हुई घटना

दरअसल, मंगलवार का दिन बैंकॉक के लोगों के लिए एक सामान्य दिन था। लोग सियाम पैरागॉन मॉल में मौजूद थे। तभी एक 14 साल का लड़का अचानक फायरिगं करने लगा। जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 अन्य लोग घायल हो गए। किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 14 साल के आरोपी को गिरफ्ताप कर लिया और हालात पर काबू पा लिया।

Advertisement

घटना से लोग दहशत में है। हर कोई यही हैरानी जता रहा है कि 14 साल के लड़के पास बंदूक कहां से आई और वह इतनी सुरक्षा के बावजूद मॉल में कैसे पहुंच गया। हालांकि अब हालात सामान्य है मगर लोग डरे हुए हैं।

पुलिस प्रवक्ता अर्चायोन क्रेथोंग ने संवाददाताओं को बताया कि सियाम पैरागॉन मॉल में गोलीबारी की घटना के बाद एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है। बैंकॉक के आपातकालीन चिकित्सा केंद्र के निदेशक युथना श्रीथानन ने कहा कि तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। थाईलैंड में बंदूक द्वारा की जाने वाली हिंसा असामान्य नहीं है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब थाईलैंड के लोग 6 अक्टूबर, 2022 को एक ग्रामीण ‘डे केयर सेंटर’ में हुई गोलीबारी और चाकू हमले की बरसी मनाने की योजना बना रहे थे। इस घटना में 36 लोग मारे गए थे। साल 2020 में एक असंतुष्ट सैनिक ने पूर्वोत्तर शहर नाखोन रत्चासिमा के एक मॉल में और इसके आसपास गोलीबारी की थी जिसमें 29 लोग मारे गए थे। हमलावर ने खुद के मारे जाने से पहले सुरक्षाबलों को लगभग 16 घंटों तक रोके रखा था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो