scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Afghanistan Floods: अफगानिस्तान में बाढ़ और बारिश से मची भीषण तबाही, 50 से ज्यादा लोगों की गई जान

Afghanistan Floods: अफगानिस्तानी सरकार ने बताया है कि मध्य और उत्तरी अफगानिस्तान भीषण बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसके चलते 50 लोग मारे जा चुके हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: May 19, 2024 20:27 IST
afghanistan floods  अफगानिस्तान में बाढ़ और बारिश से मची भीषण तबाही  50 से ज्यादा लोगों की गई जान
Afghanistan News: अफगानिस्तान में आसमान से बरस रही तबाही (सोर्स - Reuters)
Advertisement

Afghanistan Floods: अफगानिस्तान में कुदरत का कहर देखने को मिला है, जहां लगातार बाढ़ बारिश ने तबाही मचा रखी है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि मध्य अफगानिस्तान में बारिश और बाढ़ क ताजा स्थिति के बाद 50 से ज्यादा लोग अब तक मारे जा चुके हैं।

Advertisement

इस मामले में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है कि अफगानिस्तान के घोर प्रांत के सूचना विभाग के प्रमुख मावलवी के अब्दुल हई जईम ने बताया है कि शुक्रवार से शुरू हुई बारिश के कारण कितने घायल हुए है, इसकी अभी तक कोई विस्तृत जानकारी सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक कई सड़कें भी कट गई हैं।

Advertisement

2 हजार से ज्यादा दुकानें तबाह

अफगानी सरकार के प्रतिनिध जईम ने कहा कि प्रांत की राजधानी फिरोज-कोह में 2 हजार घर पूरी तरह से टूट गए हैं और 4 हजार घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 2 हजार से ज्यादा दुकानें तबाह हो गईं हैं।

इस मामले में अधिकारियों ने कहा है कि पिछले हफ्ते भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ ने उत्तरी अफगानिस्तान के गांवों को तबाह कर दिया है। इसमें 315 लोगों की मौत हो गई और 1,600 से अधिक लोग घायल हो गई थी।

Advertisement

अफगानिस्तान के ही रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को घोर प्रांत में एक नदी में गिरे लोगों के शवों को निकालने के प्रयास के दौरान अफगान वायु सेना द्वारा इस्तेमाल किया गया एक हेलीकॉप्टर "तकनीकी समस्याओं" के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे के चलते करीब एक शख्स की मौत हो गई थी। इसमें 12 लोग घायल हो गए हैं।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त है। यहां पिछले महीने से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते लगातार मुल्क को नुकसान हो रहा है और मुल्क आर्थिक तंगी का भी सामना करने लगा है। इसके चलते ही संयुक्त राष्ट्र इसे जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील देश मानता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो