scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Yoga Day 2024: आपकी सोच से भी ज्यादा फायदेमंद है योग! मात्र 30 मिनट करने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ

benefits of 30 minutes yoga: अगर आपके पास बहुत ज्यादा समय नहीं है तो बस 30 मिनट खुद को दें और योग करें। इससे जो फायदे होंगे आपको किसी और एक्सरसाइज से नहीं मिलेगा। जानते हैं कैसे।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | June 21, 2024 06:04 IST
yoga day 2024  आपकी सोच से भी ज्यादा फायदेमंद है योग  मात्र 30 मिनट करने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ
benefits of 30 minutes yoga: मात्र 30 मिनट योग करने से आपको शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। जानते हैं कैसे।
Advertisement

benefits of 30 minutes yoga: योग आपको तन और मन दोनों से स्वस्थ रखने में मदद करता है। योग करने से शरीर के तमाम अंग हेल्दी तरीके से काम करते हैं और पूरे शरीर पर इसका व्यापक असर होता है। पर ज्यादातर लोगों की ये शिकायत होती है कि उनके पास योग करने का समय ही नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप बस 30 मिनट भी रोजाना योग करें तो आप खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। न सिर्फ ये आपके शरीर को हेल्दी रखता है बल्कि ये आपके मन को भी स्वस्थ रखने का काम करता है। इसके अलावा भी बस 30 मिनट योग करने से शरीर को कई फायदे (yoga benefits for health) मिलते हैं। आइए, जानते हैं कैसे।

Advertisement

मात्र 30 मिनट करने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ-Unexpected benefits of 30 minutes yoga

शरीर बढ़ता किसी भी प्रकार का मोटापा

मोटापा आजकल कई बीमारियों का जड़ है। ये आपके शरीर को पूरी तरह से खराब कर सकता है। इतना ही नहीं इससे आपको दिल की बीमारी, लिवर की बीमारी, पेट की बीमारी और शुगर की बीमारी तक हो सकता है। ऐसे में जब आप बस 30 मिनट तक योग करते हैं तो इससे मोटापा कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसकी वजह से शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ जाता है जिससे शरीर में जो भी आप खाते हैं वो पच जाता है और फैट व शुगर के रूप में शरीर में जमा नहीं होता है।

Advertisement

ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है

खराब ब्लड सर्कुलेशन का मतलब है स्किन की बीमारियां और दिल की बीमारियां। तो जब आप बस 30 मिनट योग करते हैं तो इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इससे आपको बीपी की दिक्कत नहीं होगी, धमनियां स्वस्थ रहेंगी, स्किन हेल्दी रहेगा और आपको बालों से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी।

नींद सही रहती है

जब आप 30 मिनट योग कर लेते हैं तो आपका शरीर तनावमुक्त होकर पूरी तरह से थक जाता है और फिर आपको आराम से नींद आ जाती है। इसके अलावा ये आपके बॉडी क्लॉक को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। जब स्ट्रेस में कमी आती है तो आपकी नींद सही रहती है और आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

Advertisement

हार्मोन्स सही से काम करते हैं

मात्र 30 मिनट योग करने से आपके हार्मोन्स सही से काम करते हैं। इससे आपके शरीर में इंसुलिन का प्रोडक्शन सही रहता है, थायराइड हार्मोन सही रहता है, इससे आपकी फर्टिलिटी सही रहती है, महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं नहीं होंती और इस प्रकार से बस 30 मिनट योग करके आप कई प्रकार की बीमारियों से बचे रहते हैं। तो समय नहीं है तो समय निकालें और बस 30 मिनट योग करें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो