scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

तलवों पर लहसुन रगड़ती नजर आईं Priyanka Chopra, क्या इस देसी नुस्खे के फायदे जानते हैं आप?

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लहसुन में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो नेचुरल तरीके से बुखार को कम करने में मदद कर सकते हैं। अपनी पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने भी लहसुन से मालिश करने पर मिलने वाले इस फायदे का जिक्र किया है।
Written by: हेल्थ डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | June 28, 2024 12:59 IST
तलवों पर लहसुन रगड़ती नजर आईं priyanka chopra  क्या इस देसी नुस्खे के फायदे जानते हैं आप
तलवों में लहसुन की मालिश करने से सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। (P.C- @priyankachopra/Instagram)
Advertisement

ग्लोबल एक्ट्रेस और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि, बिजी शैड्यूल से कुछ समय निकालकर प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी अपडेट भी शेयर कर रही हैं। इसी कड़ी में हाल ही में अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, इस वीडियो में प्रियंका अपने तलवों पर लहसुन रगड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने उनके ऐसा करने के पीछे की वजह पूछी है। इसी कड़ी में यहां हम आपको देसी गर्ल के इस देसी नुस्खे के फायदों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर तलवों पर लहसुन की मालिश करने से क्या होता है।

Advertisement

मिलते हैं ये फायदे-

सूजन और दर्द होता है कम

दरअसल, लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में तलवों में लहसुन की मालिश करने से सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप भी लगातार एक जगह बैठे रहने पर पैरों में सूजन या दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं या कई बार ज्यादा देर तक चलने पर आपके पैरों में भी इस तरह की परेशानी बढ़ जाती है तो आप देसी गर्ल के इस देसी नुस्खे को अपना सकते हैं।

बुखार से देता है राहत

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लहसुन में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो नेचुरल तरीके से बुखार को कम करने में मदद कर सकते हैं। अपनी पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने भी लहसुन से मालिश करने पर मिलने वाले इस फायदे का जिक्र किया है। ऐसे में हल्का बुखार आने पर आप दवाओं से अलग इस नुस्खे को भी आजमाकर देख सकते हैं।

Advertisement

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

लहसुन में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। वहीं, ये गुण इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं या खासकर संक्रामक बीमारी आपको परेशान करती हैं, तो इस स्थिति में आप रोज रात सोने से पहले 5 से 10 मिनट तलवों पर लहसुन या लहसुन के तेल की मसाज कर सकते हैं। ये आसान तरीका आपको बार-बार बीमार पड़ने से बचाने में मददगार साबित हो सकता है।

Advertisement

ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर

इन सब से अलग कई हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि तलवों पर लहसुन रगड़ने से हीट उत्पन्न होती है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ट्रिगर करती है। यानी लहसुन रक्त प्रवाह को उत्तेजित करने में मदद करता है, जो पैरों के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, खासकर भारीपन या थकान की भावना को कम करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप अक्सर पैरों में भारीपन या थकान की स्थिति से परेशान रहते हैं, तो भी इस नुस्खे को आजमा सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो