scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

गर्मी में 15 दिनों तक कच्चे आम खाएंगे तो बॉडी पर क्या होगा असर, पेट की तपिश को शांत करने में ये कितना होगा कारगर, जानें सब कुछ

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झाजर के मुताबिक गर्मी में कच्चा आम जिसे कैरी कहते हैं उसका सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है।
Written by: Shahina Noor
नई दिल्ली | Updated: May 21, 2024 16:41 IST
गर्मी में 15 दिनों तक कच्चे आम खाएंगे तो बॉडी पर क्या होगा असर  पेट की तपिश को शांत करने में ये कितना होगा कारगर  जानें सब कुछ
गर्मी में में बॉडी में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ने लगता है अगर ऐसे में कच्चे आम का सेवन किया जाए तो बॉडी को पानी से तर रखा जा सकता है। freepik
Advertisement

 गर्मी के मौसम में फलों के राजा आम का इंतजार लोगों को पूरे साल रहता है। आम को फलों का राजा उसके अनोखे स्वाद की वजह से कहा जाता है। आम का इस्तेमाल दो तरह से किया जाता है कच्चा आम और पका हुआ आम। दोनों आम खाने में मजेदार लगते हैं, लेकिन दोनों का बॉडी पर असर अलग-अलग होता है। कच्चा आम जिसका सेवन अक्सर हम पूरे साल आम का अचार के रूप में करते हैं। कच्चा आम में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस मौजूद होता है। ये सभी पोषक तत्व बॉडी को हेल्दी रखते हैं और गर्मी में कई बीमारियों से बचाव करते हैं।

Advertisement

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झाजर के मुताबिक गर्मी में कच्चा आम जिसे कैरी कहते हैं उसका सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है। कच्चे आम का सेवन गर्मी में सेहत को दुरुस्त रखने में जादुई असर करता है। कच्चा आम में सिर्फ 60 कैलोरी होती है और फाइबर भरपूर होता है। इसमें पोटैशियम भरपूर होता है। इस आम का सेवन करने से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।

Advertisement

गर्मी में कच्चे आम का सेवन उसकी चटनी बनाकर कर सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि गर्मी में कच्चे आम का सेवन करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं। अगर 15 दिनों तक कच्चे आम का सेवन किया जाए तो गर्मी में कौन-कौन सी बीमारियों से बचाव होता है।

गर्मी में कच्चे आम का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहेगी। इस मौसम में बॉडी में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ने लगता है अगर ऐसे में कच्चे आम का सेवन किया जाए तो बॉडी को पानी से तर रखा जा सकता है। इसका सेवन करने से बॉडी को इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं। अगर गर्मी में डायरिया है या फिर लूज मोशन हैं तो आप कच्चे आम का सेवन करें।

Advertisement

पाचन को करता है दुरुस्त

कच्चे आम का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसका सेवन करने से एसिडिटी, हार्ट बर्न, मॉर्निंग सिकनेस, अपच और पेट की गर्मी से निजात मिलती है। वोमिटिंग को कंट्रोल करने में कच्चे आम का सेवन बेहद उपयोगी होता है। कच्चे आम के गूदे में गैस्ट्रो प्रोटेक्टिव इफेक्ट होता है जो एसिडिटी,अपच और गैस से राहत दिलाता है।

दिल की सेहत रहती है दुरुस्त

इसका सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी-3 और फाइबर से भरपूर कच्चे आम का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।

गर्मी में लू से करता है बचाव

गर्मी में कच्चे आम का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और लू लगने का खतरा भी कम रहता है। इसका सेवन करने से बॉडी में कूलिंग बनी रहती है। गर्मी में लू से बचाव करने के लिए कच्चे आम का सेवन आम पन्ना के रूप में या फिर आम की चटनी बनाकर कर सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो