scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Colon Cure: एक चम्मच तेल से पेट के कोने-कोने की करें सफाई, आंतों की गंदगी हो जाएगी साफ, सदगुरू ने बताया इस्तेमाल का तरीका

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने बताया कि जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है वो रोजाना अरंडी के तेल का सेवन करें। ये तेल पुरानी से पुरानी कब्ज का इलाज करता है।
Written by: Shahina Noor
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 13:47 IST
colon cure  एक चम्मच तेल से पेट के कोने कोने की करें सफाई  आंतों की गंदगी हो जाएगी साफ  सदगुरू ने बताया इस्तेमाल का तरीका
अरंडी का तेल कब्ज से राहत पाने के लिए एक उत्तेजक की तरह काम करता है। जिन लोगों को पेट दर्द और ब्लोटिंग की शिकायत है वो रोजाना इस तेल का सेवन करें तो पाचन से जुड़ी इन परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
Advertisement

कब्ज एक ऐसी परेशानी है जिसके लिए खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल जिम्मेदार है। कब्ज की परेशानी किसी भी उम्र के लोगों को कभी भी परेशान कर सकती है। इस परेशानी का अगर लम्बे समय तक इलाज नहीं किया जाए तो पाइल्स का खतरा बढ़ सकता है। कब्ज एक ऐसी परेशानी है जो न सिर्फ शारीरिक परेशानियों को बढ़ाती है बल्कि मानसिक तौर पर भी बीमार बनाती है। कब्ज की वजह से सांसों में बदबू होने लगती है।

अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो एलोपैथिक इलाज से बेहतर है कि आप कुछ देसी इलाज करें। कुछ देसी नुस्खों का सेवन करके आप आसानी से कब्ज से राहत पा सकते हैं। दुनिया भर में प्रसिद्ध सद्गुरु जग्गी वासुदेव जो एक योगी, रहस्यवादी, लेखक,दिव्यदर्शी और वक्ता है ने बताया कि जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है वो रोजाना अरंडी के तेल का सेवन करें।

Advertisement

अरंडी का तेल कब्ज से राहत पाने के लिए एक उत्तेजक की तरह काम करता है। कुछ लोग जो कब्ज से राहत पाने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं या जिनको कोई हेल्थ प्रॉब्लम हैं वो उससे बचने के लिए अरंडी के तेल का सेवन करें। कब्ज की परेशानी में मल त्याग करना मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में घंटों टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट साफ नहीं होता। ऐसे में पेट में दर्द और सूजन की शिकायत होती है। अरंडी का तेल कब्ज का उपचार करने में मदद कर सकता है। आइए सदगुरू से जानते हैं कि कब्ज को दूर करने में, आंतों की सफाई करने में और पाचन को पूरी तरह दुरुस्त करने में अरंडी का तेल कैसे असरदार साबित होता है।

अरंडी का तेल क्या है और ये कैसे कब्ज दूर करता है

अरंडी का तेल अरंडी की फलियों से निकाला जाता है। आयुर्वेद में इस तेल का उपयोग हजारों वर्षों से कई बीमारियों का उपचार करने में किया जा रहा है। हालांकि वैज्ञानिकों ने भी शरीर पर इसके प्रभाव की जांच करना शुरू कर दी है। शोधकर्ताओं ने रिसर्च में पाया है कि अरंडी के तेल में मुख्य फैटी एसिड, रिसिनोलिक एसिड,आंतों की दीवारों की चिकनी मांसपेशियों की कोशिकाओं पर रिसेप्टर्स को बांधता है। एक बार जब रिकिन लाइक एसिड इन रिसेप्टर्स में अवशोषित हो जाता है, तो यह उन मांसपेशियों को सिकुड़ने और मल को बाहर निकालने का कारण बनता है। इसका मतलब यह है कि यह कब्ज से राहत दिलाने में और पाचन को दुरुस्त करने में बेहद फायदेमंद है।

Advertisement

सदगुरु के मुताबिक सुबह बिस्तर से उठकर 20 मिनट के अंदर आपकी आंतों को अपने अंदर जमा गंदगी को बाहर निकाल देना चाहिए। अगर आपकी आंतें 20 मिनट में खुद को साफ नहीं करती तो इसका मतलब है कि आपको गंभीर कब्ज की परेशानी है। कब्ज का इलाज करने के लिए कोलन का साफ होना बेहद जरूरी है। कोलन और मानसिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। कब्ज को दूर करने के लिए आप रोजाना अरंडी के तेल का सेवन करें। इस तेल का सेवन करने से पुराने से पुराने कब्ज का इलाज होता है, आंत तेजी से चलती है और मल को तेजी से मलाशय से बाहर निकालती है। ये तेल पेट फूलने की समस्या, गैस और एसिडिटी का उपचार होता है। पाचन को दुरुस्त करने में ये तेल जादुई असर करता है।

अरंडी के तेल का सेवन कैसे करें

  • अरंडी का तेल एक तरल पदार्थ है जिसे आप लिक्विड फूड के रूप में मुंह से ले सकते हैं। वयस्क और 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे कभी-कभी कब्ज के इलाज के लिए रोजाना दिन में 1 से 4 चम्मच तक इस तेल का सेवन कर सकते हैं।
  • तेल का स्वाद तीखा होता है, अगर आप इसे फ्रिज में रखकर इसका सेवन करें तो इसका स्वाद बेहतर हो सकता है।
    अरंडी का तेल बहुत तेजी से काम करता है। इसे लेने के 6 से 12 घंटों के अंदर आपको फर्क दिखने लगेगा।
    अरंडी के तेल का सेवन कभी-कभी करना फायदेमंद है लेकिन लम्बे समय तक इसका सेवन करने से ये आंतों में मांसपेशियों की टोन को कम कर सकता है और क्रॉनिक कब्ज का कारण बन सकता है।
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो