होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

भूल कर भी इन 4 फूड्स के साथ पपीते को कॉम्बिनेशन करके नहीं खाये,कुछ फूड्स Papaya के जानी दुश्मन है, देखिए फूड लिस्ट

पपीते में ऐसे एंजाइम होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ते हैं, जो कुछ हाई प्रोटीन फूड्स के पाचन में दखल कर सकते हैं। ये फूड्स पाचन से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं।
Written by: Shahina Noor
नई दिल्ली | July 02, 2024 10:15 IST
पाचन को दुरुस्त रखने के लिए और पाचन से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए आप पपीते को मांस, मछली या टोफू के साथ मिलाकर खाने से बचें।
Advertisement

पपीता एक ऐसा फल है जो पूरे साल मिलता है। यह फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह एक ऐसा फल है जो फ़ाइबर से भरपूर होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। पपीता अपने मीठे स्वाद, आकर्षक रंग और कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। यह पाचन में सुधार करता है और बॉडी में ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। पपीता में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं।

पपीता सेहत के लिए बेहद उपयोगी है लेकिन इसका सेवन अगर कुछ फूड्स के साथ कॉम्बिनेशन करके खाया जाए तो यह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें पपीते के साथ खाने से बचना चाहिए ताकि ये प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं करें। आइए जानते हैं किन फूड्स के साथ पपीता का सेवन कॉम्बिनेशन करके नहीं खाना चाहिए।

Advertisement

दूध और डेयरी प्रोडक्ट को एक साथ नहीं खाएं

पपीते में पपेन और काइम पैपेन जैसे एंजाइम होते हैं जो दूध को फाड़ सकते हैं और डेयरी उत्पादों के पाचन को प्रभावित कर सकते हैं। दूध या दही के साथ पपीता खाने से तुरंत सूजन, गैस या पेट की परेशानी हो सकती है। ये दोनों विरुद्ध आहार है इसलिए इनका सेवन एक साथ नहीं करें।

कच्चा पपीता और पक्का पपीता साथ नहीं खाएं

अक्सर लोगों का मानना है कि कच्चा और पक्का पपीता के गुण एक जैसे होते हैं लेकिन आप जानते हैं कि ऐसा नहीं है। पक्का हुआ पपीता स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है जो खाने में अच्छा लगता है। पक्का पपीते का सेवन कच्चे पपीते के साथ भूलकर भी नहीं करें। कच्चे पपीते में लेटेक्स की मात्रा अधिक होती है। यह लेटेक्स गले और मुंह में जलन पैदा कर सकता है, खासकर उन लोगों में जो लेटेक्स एलर्जी के प्रति संवेदनशील हैं। ये हाई-प्रोटीन फूड हैं। पपीते में ऐसे एंजाइम होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ते हैं, जो कुछ हाई-प्रोटीन खाद्य पदार्थों के पाचन में हस्तक्षेप कर सकते हैं। पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आप पपीते को मांस, मछली या टोफू के साथ खाने से बचें।

फर्मेंटेड फूड्स को नहीं खाएं पपीते के साथ

फर्मेंटेड फूड्स यानि किण्वित खाद्य पदार्थ खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। किमची या अचार जैसे किण्वित खाद्य पदार्थों में प्रोबायोटिक्स और एंजाइम होते हैं जो पपीते के एंजाइमों के साथ तालमेल कर सकते हैं। यह कॉम्बिनेशन पाचन को बिगाड़ सकता है या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियां पैदा कर सकता है।

हाई प्रोटीन डाइट को पपीते के साथ नहीं खाएं

पपीते में ऐसे एंजाइम होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ते हैं, जो कुछ हाई प्रोटीन फूड्स के पाचन में हस्तक्षेप कर सकते हैं। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए और पाचन से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए आप पपीते को बड़ी मात्रा में मांस, मछली या टोफू के साथ मिलाकर खाने से बचें।

Advertisement
Tags :
Empty stomach Papaya Benefitshealth awarenessPapaya
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement