Strawberry Leaves: ये रसीला सुर्ख फल ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए वरदान, 1 महीने तक करें सेवन, बॉडी को मिल सकते हैं ये 4 फायदे
स्ट्रॉबेरी लाल सुर्ख रंग का एक रसीला फल है जो बॉडी को हेल्दी रखता है। स्ट्रॉबेरी फल की गिनती रोमांटिक फलों में की जाती है। रोमांटिक फलों में इसकी गिनती करने के पीछे इस फल का दिल के आकार का शेप जिम्मेदार है। इसकी मिठास और इसका चमकीला लाल रंग लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस फल का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है और बॉडी हेल्दी रहती है।
इस फल में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी, विटामिन A, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, फॉस्फोरस, पोटैशियम और डेयरी फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल कंपाउंड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं। आप जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी की तरह ही उसके पत्ते भी सेहत के लिए उपयोगी है। आप स्ट्रॉबेरी खाकर जितने पोषक तत्व हासिल करते हैं उतने ही पोषक तत्व आप उसके पत्तों से भी हासिल कर सकते हैं। इस फल को पत्तियों के साथ खाने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की किए गए एक पोस्ट में कंटेंट क्रिएटर और हेल्थकेयर प्रोफेशनल डॉ. करण राजन ने बताया है कि अगर आप स्ट्रॉबेरी खा रहे हैं तो उसकी छोटी-छोटी पत्तियां भी जरूर खाएं। पत्तियों के साथ स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से बॉडी को स्ट्रॉबरी के समान ही पोषण मिलता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक इन पत्तियों में पॉलीफेनोल्स मौजूद होता हैं जो बॉडी के लिए जरूरी एंटीऑक्सिडेंट हैं। इन पत्तियों में बेरी जितना ही विटामिन सी होता है। पोषक तत्वों से भरपूर स्ट्रॉबेरी की पत्तियां बॉडी को हेल्दी रखती है और बॉडी को पर्याप्त पोषक तत्व देती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि अगर एक महीने तक रोजाना स्ट्रॉबेरी का सेवन उसकी पत्तियों के साथ किया जाए तो बॉडी को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।
बॉडी को मिलता है भरपूर पोषण
कंसल्टेंट डायटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर कनिका मल्होत्रा ने बताया कि स्ट्रॉबेरी फल के साथ उसकी पत्तियों का सेवन करने से उसके गुण दोगुने हो जाते हैं। विटामिन और खनिज से भरपूर ये फल और उसकी पत्तियां पोषक तत्वों का खजाना हैं। विटामिन ए, विटामिन के से भरपूर स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग रहती है। स्ट्रॉबेरी की पत्तियां विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत हैं, जो इम्युनिटी को स्ट्रांग करती हैं। विटामिन ए, के और कैल्शियम जैसे खनिजों से भरपूर स्ट्रॉबेरी की पत्तियां सेहत को डबल फायदा पहुंचाती हैं। एक महीने तक इस फल का सेवन उसकी पत्तियों के साथ किया जाए तो बॉडी में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है।
एंटीऑक्सीडेंट के हैं पावर हाउस
स्ट्रॉबेरी और उसके पत्ते फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और क्रॉनिक बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल
कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि रोजाना एक महीने तक स्ट्रॉबेरी का सेवन उसके पत्तों के साथ किया जाए तो ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है।
पाचन रहता है दुरुस्त
स्ट्रॉबेरी का सेवन उसकी पत्तियों के साथ किया जाए तो बॉडी को भरपूर फाइबर मिलता है जो पाचन को दुरुस्त करता है, आंत की हेल्थ ठीक रहती है। पाचन को दुरुस्त करने के लिए आप रोजाना स्ट्रॉबेरी का सेवन उसकी पत्तियों के साथ करें। अधिकांश स्ट्रॉबेरी की किस्मों की पत्तियां खाने योग्य होती हैं,लेकिन कीटनाशकों के प्रभाव को कम करने के लिए ताज़ी स्ट्रॉबेरी का सेवन करने पर ध्यान दें।