scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Haryana panchayat elections: 133 सरपंच, 17158 पंच चुने गए निर्विरोध, 59 महिलाएं भी चुनी गईं सरपंच

हरियाणा में पहले चरण में नौ जिलों में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकुला, पानीपत और यमुनानगर में मतदान होना है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
Updated: October 29, 2022 10:26 IST
haryana panchayat elections  133 सरपंच  17158 पंच चुने गए निर्विरोध  59 महिलाएं भी चुनी गईं सरपंच
हरियाणा में 17158 पंच चुने गए निर्विरोध (express file photo)
Advertisement

हरियाणा में दो नवंबर को पंचायत चुनाव होने वाले हैं, लेकिन उसके पहले ही सैकड़ों सरपंच और हजारों पंच सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने जा चुके हैं। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि दो नवंबर को होने वाले ग्रामीण चुनावों से पहले नौ जिलों में 133 सरपंचों और 17,158 पंचों को सर्वसम्मति से चुना गया है।

नौ जिलों की जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि इन नौ जिलों की ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचों के लिए दो नवंबर को मतदान होगा। तीन चरणों में होने वाले चुनावों में पहले चरण में नौ जिलों में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकुला, पानीपत और यमुनानगर में मतदान होना है।

Advertisement

धनपत सिंह ने आगे बताया कि नौ और जिलों में दूसरे चरण का मतदान 9 और 12 नवंबर को होगा, जबकि अंतिम चरण का मतदान 22 और 25 नवंबर को होगा। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में हिसार, फतेहाबाद, पलवल और फरीदाबाद में मतदान होगा। धनपत सिंह ने कहा कि जिला परिषद और प्रखंड समिति के सदस्यों के लिए 22 नवंबर को मतदान होगा और 25 नवंबर को सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान होगा।

राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पंचकूला में सर्वसम्मति से निर्वाचित पंचों की सूची में 8,708 पुरुष और 8,450 महिलाएं हैं। वहीं पंचों के 25,968 पदों के लिए 39,619 नामांकन दाखिल किए गए थे और अब 16,832 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 9,593 पुरुष और 7,239 महिला उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 133 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए, जिनमें 74 पुरुष और 59 महिलाएं हैं। जब हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के भाषण से अमित शाह नाराज हो गए

Advertisement

पहले चरण में 2,607 पंचायतों में से 17597 उम्मीदवारों ने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया और अब 11,391 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इनमें 6,044 पुरुष और 5,347 महिलाएं शामिल हैं। धनपत सिंह ने कहा कि पंचायत समितियों के लिए सर्वसम्मति से 56 उम्मीदवार चुने गए हैं, जिनमें 25 पुरुष और 31 महिलाएं शामिल हैं। पंचायत समिति सदस्यों के 1,278 पदों के लिए 3,540 पुरुषों और 2,596 महिलाओं सहित कुल 6,136 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

Advertisement

धनपत सिंह ने कहा कि जिला परिषद सदस्य के 175 पदों के लिए 1,590 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया और अब 1,254 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला परिषद के लिए 717 पुरुष और 537 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पंच, सरपंच और सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद के पदों के लिए 34,371 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 19,175 पुरुष और 15,196 महिलाएं हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो