South Adda: ये हैं साउथ की सबसे साइको थ्रिलर फिल्में, कांप उठेगी रूह, OTT पर देख डालिए इस वीकेंड
South Adda: सिनेमा प्रेमी आमतौर पर हर जॉनर की फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, लेकिन, कुछ ऑडियंश ऐसी होती है, जो सेलेक्टिव जॉनर की फिल्में ही देखना पसंद करते हैं। फिर चाहे वो बॉलीवुड हो या फिर साउथ। साउथ से लेकर बॉलीवुड में एक्शन, ड्रामा, हॉरर और साइको हर जॉनर की फिल्में देखने के लिए मिल जाएंगी। इन दिनों साउथ की एक फिल्म की चर्चा खूब है, जिसका टाइटल 'साइको' है। इसमें अदिति राव हैदरी ने लीड रोल प्ले किया था। इसे सबसे हिंसक फिल्म का टैग मिला। ऐसे में आपको साउथ की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म रहीं। आइए आपको बताते हैं उन फिल्मों की लिस्ट:
'रंगीतरंगा'
फिल्म 'रंगीतरंगा' को 2015 में रिलीज किया गया था। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है। इसका डायरेक्शन अनूप भंडारी ने किया है। इसमें निरुप भंडारी, अनूप भंडारी और राधिका नारायण अहम रोल में हैं।
'अपरिचित'
एक्टर विक्रम चियान, प्रकाश राज और सदाफ की फिल्म 'अपरिचित' को 2005 में रिलीज किया गया था। ये जबरदस्त साइको थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन एस शंकर ने किया था। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है।
'फॉरेंसिक'
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'फॉरेंसिक' को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। टोविनो थॉमस, ममता मोहनदास और रेबा मोनिका जॉन ने अहम रोल प्ले किया है। इसका निर्देशन निखिल पॉल और अनस खान ने किया था।
'साइको'
अदिति राव हैदरी की फिल्म 'साइको' की चर्चा खूब हो रही है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इसके डायरेक्टर मिश्किन हैं। इसे साल 2020 में रिलीज किया गया था। इसमें अदिति के अलावा एक्टर उदयनिधि स्टालिन हैं। इसके साथ ही नित्या मेनन भी अहम रोल में हैं।
'राक्षसुदु'
बेलाकोंडा श्रीनिवास और अनुपमा परमेश्वरन स्टारर फिल्म 'राक्षसुदु' में आपको जबदस्त सस्पेंस और थ्रिलर देखने के लिए मिलेगा। इसे 2019 में रिलीज किया गया था। इसका निर्देशन रमेश वर्मा ने किया है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है।
'अंजाम पथिरा'
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'अंजाम पथिरा' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन मैनुअल थॉमस ने किया है। इसमें अमीना निजाम, कुंचको बोबन और उन्निमया प्रसाद ने अहम रोल प्ले किया है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
'ट्रांस'
'पुष्पा' फेम एक्टर फहाद फासिल स्टारर फिल्म 'ट्रांस' को साल 2020 में रिलीज किया गया था। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस और उनकी वाइफ नजरिया नजीम ने लीड रोल प्ले किया है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।