scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

सोफे से उठे और गिर गए! शत्रुघन सिन्हा की तबीयत को लेकर बेटे ने दी अपडेट, अस्पताल में बैठकर देखा T20 World Cup

लव सिन्हा ने पिता शत्रुघन की तबीयत की जानकारी दी है। उनका कहना है कि शत्रुघन सिन्हा को वायरल फीवर हुआ था और अब वह ठीक हैं। जल्द ही वह ठीक होकर घर लौटेंगे।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: July 01, 2024 12:26 IST
सोफे से उठे और गिर गए  शत्रुघन सिन्हा की तबीयत को लेकर बेटे ने दी अपडेट  अस्पताल में बैठकर देखा t20 world cup
शत्रुघन सिन्हा हेल्थ अपडेट (फोटो-ट्विटर)
Advertisement

शत्रुघन सिन्हा की तबीयत ठीक नहीं चल रही है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस उन्हें लेकर चिंतित हैं, लेकिन उनके बेटे लव सिन्हा ने कहा है कि वह ठीक हैं, उन्हें केवल वायरल फीवर हुआ था, जिसके कारण वह अस्पताल में हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि डॉक्टर ने उनके पिता को कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। इसी बीच शत्रुघन सिन्हा की एक तस्वीर सामने आई है जो अस्पताल की है और वह कुछ लोगों के साथ टी-20 वर्ल्ड कप देख रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शत्रुघन सिन्हा मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके करीबी और परिवार वाले उन्हें अस्पताल में मिलने पहुंच रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ पिता को मिलने पहुंची थीं, जिसके बाद ही ये बात सामने आई कि शत्रुघन सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं। शत्रुघन के बेटे लव सिन्हा ने उनकी तबीयत को लेकर फैंस को जानकारी दी है।

Advertisement

लव ने बताया कैसे है पिता की तबीयत

शत्रुघन सिन्हा को लेकर खबर आ रही थी कि उनकी सर्जरी हुई है, लेकिन इस खबर को लव ने खारिज कर दिया है। उन्होंने एक न्यूज चैनल को बताया है कि उनके पिता को केवल वायरल फीवर हुआ था, जिसके कारण उन्हे अस्पताल ले जाया गया। उन्हें अस्पताल में रखकर मॉनिटर किया जा रहा है और इलाज के बाद उनके टेस्ट किए जाएंगे। शत्रुघन का फुल बॉडी चेकअप हुआ है और डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। साथ ही लव ने बताया कि उनके पिता को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

वहीं एबीपी न्यूज की रिपोर्ट की बात करें तो शत्रुघन सिन्हा चक्कर खाकर गिर गए थे और उनकी सर्जरी भी हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शत्रुघन सिन्हा अपने घर पर सोफे पर बैठे थे, जैसे ही वह खड़े हुए उन्हें चक्कर आ गए और वह गिर गए। उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ये भी कहा जा रहा है कि उनकी एक छोटी सी सर्जरी भी हुई है, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

अस्पताल में देखा T20 World Cup

इसी बीच शत्रुघन सिन्हा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अस्पताल में बैठकर T-20 World Cup देख रहे हैं। उनके साथ कुछ और लोग भी मौजूद हैं, जो उनके खास दोस्त बताए जा रहे हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो