होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

South Adda: फिर अधूरा रह गया श्रुति हासन का प्यार, बॉयफ्रेंड संग हुआ ब्रेकअप! सामंथा के एक्स हसबैंड समेत इनसे रही अफेयर की चर्चा

Shruti Haasan Breakup: बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। खबरों में कहा जा रहा है कि वो और शांतनु हजारिका अलग हो गए हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | April 27, 2024 14:10 IST
श्रुति हासन का हुआ ब्रेकअप। (Express File Photos)
Advertisement

Shruti Haasan and Shantanu Hazarika: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री का बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका (Shantanu Hazarika) के साथ ब्रेकअप हो गया है। इस खबर ने फैंस के होश उड़ दिए। हालांकि, इसे लेकर अभी दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। अगर ये बात सही होती है तो ऐसे में श्रुति का प्यार एक बार फिर से अधूरा रह गया।

श्रुति हासन और शांतनु हजारिका के ब्रेकअप को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों आपसी सहमति से अलग हुए हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों के बीच पर्सनल इश्यूज थे। इसके चलते उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। ऐसे में आपको बता रहे हैं ये कोई पहली बार नहीं है जब उनका प्यार अधूरा रह गया। इसके पहले भी एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है।

Advertisement

नागा चैतन्य संग जुड़ा नाम

श्रुति हासन और नागा चैतन्य के अफेयर की चर्चा खूब रही है। दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। इनके अफेयर के किस्से खूब रहे हैं। हालांकि, बताया जाता है कि इनका रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और इनका ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि इनका ब्रेकअप श्रुति की बहन अक्षरा की वजह से हुआ था।

धनुष और श्रुति हासन का अफेयर

श्रुति हासन का नाम एक्टर धनुष के साथ भी जुड़ चुका है। श्रुति संग धनुष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था। हालांकि, दोनों ही स्टार्स ने अपने अफेयर्स को अफवाह बताया था और इसका खंडन किया था।

सिद्धार्थ संग भी रही खूब चर्चा

इसके अलावा श्रुति हासन और तमिल स्टार सिद्धार्थ के अफेयर की चर्चा भी खूब रही थी। दोनों के अफेयर की खबरें लंबे समय तक रहीं। इतना ही नहीं कहा ये भी जाता है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने अफेयर की बात को ना तो कबूला है और ना ही इसका खंडन किया है।

माइकल कॉरसेल संग रही डेटिंग की चर्चा

वहीं, श्रुति हासन का नाम कथित तौर पर लंदन बेस्ड माइकल कॉरसेल संग भी जुड़ चुका है। हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से अफेयर की खबर को कंफर्म नहीं किया गया। लेकिन, बाद में माइकल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ब्रेकअप की ओर इशारा किया था।

सुरेश रैना भी हैं इस लिस्ट में

इतना ही नहीं, श्रुति हासन का नाम एक्टर्स के साथ-साथ भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ भी जुड़ चुका है। इनकी पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों को साथ आईपीएल मैचों के दौरान कई बार साथ में देखा गया। हालांकि, कभी भी उन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई।

रणबीर कपूर से रही अफेयर की चर्चा

अंत में इस लिस्ट में एक और नाम है रणबीर कपूर का। श्रुति हासन का नाम रणबीर कपूर के साथ भी जोड़ा जा चुका है। दोनों ने साथ में एक टीवी कमर्शियल एड की शूटिंग की थी, जिसके बाद बताया जाता है कि इनके बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। हालांकि, कुछ समय के बाद इनके अफेयर की खबरें भी आना बंद हो गई थीं। रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनका रिश्ता खत्म हो गया।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsShruti Haasan
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।