scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

तो क्या लोकसभा चुनाव जीतते ही कंगना रनौत छोड़ देंगी बॉलीवुड? क्या रिलीज नहीं होगी 'इमरजेंसी'?

कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं ताजा रुझानों में वह आगे निकलती हुई दिख रही हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 14:12 IST
तो क्या लोकसभा चुनाव जीतते ही कंगना रनौत छोड़ देंगी बॉलीवुड  क्या रिलीज नहीं होगी  इमरजेंसी
कंगना रनौत (image: kangana/instagram)
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और दशकों के दिलों पर राज किया। अब एक्ट्रेस राजनीति के मैदान में उतर चुकी हैं। कंगना भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से मैदान में उतरी हैं। उनके सामने कांग्रेस के युवा नेता और राज्‍य सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह मैदान में हैं।

वहीं आज लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव कराए गए थे। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस सीट पर आखिरी चरण के तहत 1 जून को मतदान हुआ था। कंगना रनौत 70 हजार वोटो से आगे चल रही हैं। इसी के साथ मंडी सीट पर उनकी जीत पक्की हो गई है।

Advertisement

इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिनमें से चार निर्दलीय हैं। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच कंगना रनौत का एक बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने की बात कही थी।

कंगना रनौत ने क्या कहा था

दरअसल कंगना रनौत से एक इंटरव्यू में सवाल किया गया था कि अगर वह मंडी से चुनाव जीतती हैं तो क्या बॉलीवुड से दूरी बना लेंगी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि 'हां, फिल्मी दुनिया झूठी है और यहां सब नकली है। यहां लोगों को इम्प्रेस करने के लिए झूठे कारनामे किए जाते हैं।' कंगना रनौत के इस बयान के बाद काफी हलचल मच गई थी।

राजनीति और फिल्मी दुनिया में फर्क

वहीं जब कंगना से सवाल किया गया कि राजनीति और फिल्मी दुनिया में क्या फर्क है? तो इसके सवाल में कंगना ने कहा था कि 'राजनीति एक वास्तविकता है। यहां लोगों के साथ उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना है। मैं पब्लिक सर्विस में एकदम नई हूं तो यहां बहुत कुछ सीखना है। वहीं फिल्मी दुनिया में लोगों को आकर्षित करना पड़ता है।'

Advertisement

तो क्या 'इमरजेंसी' रिलीज नहीं करेंगी कंगना?

भले ही कंगना रनौत चुनाव जीत जाएं, लेकिन वह बॉलीवुड से दूरी नहीं बना पाएंगी। दरअसल कंगना अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। पहले यह फिल्म 14 जून, 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में खुद एक्ट्रेस ने इसकी रिलीज डेट को टाल दिया था। एक्ट्रेस ने ऐसा लोकसभा चुनाव के चलते किया था। हालांकि एक्ट्रेस की यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो