होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

आमिर खान के बाद रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो पॉलिटिकल पार्टी के प्रचार के लिए किया गया इस्तेमाल, एक्टर ने दर्ज करवाई FIR

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का हाल ही में एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके खिलाफ अब एक्टर ने शिकायत दर्ज करवाई है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | April 22, 2024 13:38 IST
रणवीर सिंह के वायरल हो रहे डीपफेक वीडियो के स्क्रीनग्रैब (PC: X)
Advertisement

बॉलीवुड सेलेब्स के मौजूदा समय में डीपफेक वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। कटरीना कैफ से लेकर रश्मिका मंदाना तक के डीपफेक वीडियो आ चुके हैं और इन्हें लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चिंता जता चुके हैं।

अब हाल ही में चुनाव के बीच पहले आमिर खान का पॉलिटिकल पार्टी का प्रचार करते हुए फेक वीडियो सामने आया था तो वहीं अब रणवीर सिंह भी इसका शिकार हुए। डीपफेक वीडियो में रणवीर सिंह एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते नजर आ रहे हैं। अब रणवीर ने इस फेक वीडियो के खिलाफ एक्शन ले लिया है।

Advertisement

एक्टर के आधिकारिक प्रवक्ता ने पुलिस शिकायत दर्ज करने की पुष्टि की है कि कि इस डीपफेक वीडियो पर पुलिस कम्पलेन कर दी गई है और अब साइबर क्राइम सेल इस मामले की इनवेस्टिगेशन करेगी।

रणवीर सिंह के स्पोक्सपर्सन ने की पुष्टि

रणवीर सिंह के आधिकारिक प्रवक्ता ने पुलिस शिकायत दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि "हां, हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उस हैंडल के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है जो मिस्टर रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो को बढ़ावा दे रहा था।"

Advertisement

एक्टर के डीपफेक वीडियो में क्या था

दरअसल रणवीर सिंह का लोकसभा के पहले चरण के मतदान से पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो कथित तौर पर पीएम मोदी पर निशाना भी साध रहे थे। जबकि असली वीडियो में एक्टर वाराणसी में अपना अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोगों को अपनी विरासत से जोड़ने का उद्देश्य बता रहे थे।

वहीं वायरल वीडियो में एक्टर कहते हुए नजर आ रहे थे कि "मोदी जी का उद्देश्य यही था कि वो सेलिब्रेट करें हमारी दुखी जीवन और डर को, हमारी बेरोजगारी को, हमारी महंगाई को। क्योंकि भारतवर्ष अब अन्यायकाल की तरफ ऐसे बढ़ रहे हैं। इतनी स्पीड से बढ़ रहे हैं… पर हमें हमारे विकास और न्याय को मांगना नहीं भूलना चाहिए। इसलिए सोचो और वोट दो। जिन्हें देश की फिक्र है वह न्याय के लिए वोट देगा। वोट फॉर न्याय, वोट फॉर कांग्रेस…।"

Advertisement
Tags :
BollywoodEntertainment NewsRanveer Singh
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement