scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

TV Adda: चॉकलेट्स से भरा है गोविंदा की भांजी आरती सिंह की शादी का कार्ड, भारती सिंह ने जैसे ही खोला खुश हो गया उनका बेटा 'गोला'

TV Adda: टीवी एक्ट्रेस भारती सिंह ने आरती सिंह की शादी के कार्ड की झलक दिखाई है, कार्ड में चॉकलेट्स भी हैं, जिसे देखकर उनका बेटा गोला खूब खुश हो गया।
Written by: Jyoti Jaiswal
Updated: April 18, 2024 15:17 IST
tv adda  चॉकलेट्स से भरा है गोविंदा की भांजी आरती सिंह की शादी का कार्ड  भारती सिंह ने जैसे ही खोला खुश हो गया उनका बेटा  गोला
भारती सिंह, आरती सिंह
Advertisement

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह की शादी 25 अप्रैल को है। शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। शादी से पहले एक्ट्रेस काशी विश्वनाथ पहुंचीं और भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया और शादी का कार्ड देकर भगवान को भी अपनी शादी में आमंत्रित किया।

भगवान को आरती ने जो कार्ड अर्पित किया वो लाल रंग का है जिसमें सुनहरे अक्षरों से लिखाई हुई है। आरती ने इस मौके पर लाल रंग की साड़ी पहनी थी।

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को भी आरती ने अपनी शादी में इनवाइट किया। शादी के कार्ड की झलक भारती ने अपनी व्लॉग में दिखाई है। कार्ड वाइट कलर के एक बॉक्स में था और बॉक्स के ऊपर आरती और उनके होने वाले पति दीपक चौहान का नाम लिखा था। भारती गोला से कहती हैं कि बुआ की शादी का कार्ड खोलो। जैसे ही बॉक्स खुला उसमें से चॉकलेट्स निकलीं जिसे देखकर भारती के बेटे गोला की खुशी का ठिकाना न रहा।

भारती ने व्लॉग में बताया कि वो अभी तक आरती के मंगेतर से मिली नहीं हैं मगर हल्दी और मेहंदी की रस्मों में उनसे मिलने के लिए उत्साहित हैं। आरती का परिवार शादी की तैयारियों में जुटा है। वहीं कश्मीरा भी अमेरिका से भारत शादी अटेंड करने के लिए आ चुकी हैं। कश्मीरा और उनके बच्चे आरती से बहुत क्लोज है। हाल ही में कश्मीरा शाह ने अपनी ननद आरती सिंह के लिए एक ब्राइडल शावर रखा था।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो