scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'राम तेरी गंगा मैली' के लिए ऑडिशन देने गई थीं 'रामायण' की सीता दीपिका चिखलिया, राज कपूर ने यह कहकर भेज दिया वापस

दीपिका चिखलिया 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में मंदाकिनी वाले रोल के लिए ऑडिशन देने गई थीं।
Written by: Jyoti Jaiswal
May 27, 2024 14:13 IST
 राम तेरी गंगा मैली  के लिए ऑडिशन देने गई थीं  रामायण  की सीता दीपिका चिखलिया  राज कपूर ने यह कहकर भेज दिया वापस
दीपिका चिखलिया, मंदाकिनी
Advertisement

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने 36 साल पहले रामानंद सागर के टीवी शो 'रामायण' में देवी सीता का रोल निभाया था। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस शो ने दीपिका को हर घर में मशहूर कर दिया था। दीपिका हमेशा इस किरदार के लिए आभारी रही हैं। दीपिका का टेलीविजन में करियर बनाने का कोई प्लान नहीं था। हाल ही में एक बातचीत में, दीपिका ने बताया कि 1985 की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में लीड रोल के लिए राज कपूर ने उन्हें ऑफर दिया था, हालांकि कम उम्र होने की वजह से उन्होंने दीपिका को रिजेक्ट कर दिया था।

दीपिका ने 'दैनिक भास्कर' से बातचीत करते हुए कहा, "उन दिनों मैं फिल्मों में सेकेंड लीड का रोल प्ले कर रही थी। मैं छोटी फिल्मों में हीरोइन के रूप में काम कर रही थी। लेकिन मैं खुश नहीं थी। मुझे लगा कि इस इंडस्ट्री को छोड़ देना चाहिए।''

Advertisement

उसी वक्त उन्हें पता चला कि राज कपूर अपनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। दीपिका भी ऑडिशन देने पहुंच गईं, फिल्म के नाम से उन्हें लगा ये कोई धार्मिक फिल्म होगी। मगर राज कपूर ने बिना ऑडिशन दिए ही उन्हें भेज दिया था। उन्होंने कहा तुम्हारी उम्र कम है तुम चली जाओ, उस वक्त दीपिका को ये बात समझ में नहीं आई थी मगर जब उन्होंने फिल्म देखी तो उन्हें समझ आ गया कि राज कपूर ने उन्हें मौका देने से क्यों इनकार कर दिया था।

फिल्म रिलीज़ होने के बाद, 'राम तेरी गंगा मैली' के कुछ सीन को लेकर विवाद हुआ था जिसमें मुख्य अभिनेत्री मंदाकिनी को साड़ी में बच्चे को दूध पिलाते और स्नान करते हुए दिखाया गया था। शुरू में दीपिका को बहुत दुख हुआ था लेकिन बाद में उन्हें समझ में आ गया कि इस फिल्म में अगर वो काम करतीं तो उन्हें सीता का रोल नहीं मिला।

Advertisement

'राम तेरी गंगा मैली' राज कपूर द्वारा निर्देशित अंतिम फिल्म थी। इसमें राजीव कपूर और मंदाकिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। विवादित सीन के बावजूद, फिल्म साल की सबसे अधिक कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई और पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो