scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: धर्मेंद्र से पहले नंदिता दास के साथ लिपलॉक कर चुकी हैं शबाना आजमी, जान से मारने की मिलने लगी थी धमकी

CineGram: शबाना आजमी ने धर्मेंद्र से पहले फिल्म 'फायर' में नंदिता दास के साथ लिपलॉक किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच कई इंटिमेट सीन दिखाए गए थे। फिल्म की कहानी हिंदू परिवार की बहुओं पर आधारित है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: June 12, 2024 12:19 IST
cinegram  धर्मेंद्र से पहले नंदिता दास के साथ लिपलॉक कर चुकी हैं शबाना आजमी  जान से मारने की मिलने लगी थी धमकी
शबाना आजमी और नंदिता दास ने किया था लिपलॉक (फोटो-इंडियन एक्सप्रेस Archives)
Advertisement

साल 2023 में आई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र और शबाना आजमी का लिप लॉक काफी सुर्खियों में रहा था। हर कोई दंग था कि इस उम्र में दोनों एक्टर्स ने इतना बोल्ड सीन कैसे दे दिया। हालांकि दोनों ही एक्टर्स ने इसे एक्टिंग का एक पार्ट कहा था, जिसे करते हुए उनमें से कोई जरा भी हिचकिचाया नहीं था। कई लोगों को इस सीन पर आपत्ति थी। शबाना के लिए ऐसा करना कोई मुश्किल टास्क नहीं था, वो इससे पहले फीमेल एक्टर के साथ भी लिप लॉक कर चुकी हैं।

जी हां! शबाना आजमी ने साल 1996 में आई फिल्म 'फायर' में नंदिता दास के साथ लिप लॉक किया था। फिल्म के उस सीन को लेकर खूब बवाल मचा था, उस वक्त दर्शकों के लिए दो महिलाओं की इंटिमेसी देखना आम बात नहीं थी। हर तरफ फिल्म को लेकर थू-थू होने लगी थी। फिल्म की प्रोड्यूसर दीपा मेहता थीं और उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

फिल्म को ग्लोबली काफी पसंद किया गया था, लेकिन भारत की जनता को इस सीन के कारण फिल्म कतई पसंद नहीं आई थी। फिल्म की कहानी घर की दो बहुओं पर आधारित है। एक हिंदू परिवार की देवरानी जेठानी के बीच समलैंगिक रिश्ता दिखाया गया है। इसमें एक बार नहीं बल्कि दोनों के बीच कई बार इंटिमेसी दिखाई गई है। ये फिल्म एक इरॉटिक रोमांटिक थ्रिलर थी।

मारने की मिली थी धमकी

बताया जाता है कि फिल्म को लेकर इतना आक्रोश था कि शबाना आजमी, नंदिता दास और फिल्म की निर्माता दीपा मेहता को जान से मारने की धमकियां तक मिलने लगी थी। फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज तो किया गया, लेकिन इसका इतना विरोध हुआ कि इसे हटाना पड़ा। 200 से अधिक शिव सैनिकों ने इसका विरोध किया था।

Advertisement

उनका मानना था कि ये फिल्म समाज में गलत संदेश दे रही है, जिसके बाद इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद साल 1999 में फिल्म को एक बार फिर बिना कट के रिलीज किया गया था।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो