scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'जनता की तो औक़ात ही क्या है…,' राम मंदिर के पुजारी के दावे पर बिफरे बॉलीवुड एक्टर, बोले- भगवान के साथ ठगी

22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था। अभी राम मंदिर के उद्घाटन को छह महीने भी नहीं हुए थे कि पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत टपकने लगी। अब इस पर कमाल राशिद खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | June 25, 2024 09:30 IST
 जनता की तो औक़ात ही क्या है…   राम मंदिर के पुजारी के दावे पर बिफरे बॉलीवुड एक्टर  बोले  भगवान के साथ ठगी
अयोध्या का राम मंदिर। (इमेज-पीटीआई)
Advertisement

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राम मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने पहली ही बारिश में छत से पानी टपकने की बात कही है। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि पहली ही बारिश में छत से पानी टपकने लगा है।

गर्भगृह में जहां रामलला विराजमान है, वहां जलभराव हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर एक-दो दिन में इंतजाम नहीं किए गए, तो दर्शन और पूजन बंद करना पड़ेगा। वहीं पुजारी के दावे पर सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान और लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

कमाल राशिद खान ने क्या कहा

बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक्स कमाल राशिद खान ने एक्स पर लिखा कि 'ये पुजारी 100% झूठ बोल रहा है। राम राज्य में कोई भी हिंदू राम जी के मंदिर के साथ भ्रष्टाचार नहीं कर सकता। ठेकेदार ने स्तरीय निर्माण के साथ मंदिर का निर्माण कराया है। अगले 1000 साल तक कोई भी बारिश इस मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।'

वहीं केआरके ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि 'जब ये लोग राम जी को धोखा दे सकते हैं! राम जी को ठग सकते हैं! राम जी के घर को बनाने में घोटाला कर सकते हैं! तो फिर बेचारी जनता की तो औक़ात ही क्या है!'

नेहा सिंह राठौर ने भी किया ट्वीट

नेहा सिंह राठौर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'ये ख़बर बेहद बुरी है। मन दुःखी हो गया है। भगवान को भी नहीं छोड़ा..! जिसके नाम पर सरकार बनायी उसी के घर में सेंध लगा दी..!अभी भी आपको ये लोग ईमानदार लगते हैं? अपने दिमाग़ का इलाज करवाइए।'

Advertisement

बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हुआ था। अभी एक साल भी पूरी नहीं हुआ कि राम मंदिर के मुख्य पुजारी का कहना है कि पहली ही बारिश में छत से पानी चूने लगा है और उन्होंने जांच की मांग की है। वहीं गर्भगृह की छत टपकने की समस्या पर सबसे पहले तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य एवं राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अपनी राय रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी टपकने की बातें निराधार हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो